• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोदरिया ने NQAS असेसमेंट में हासिल किए 89 प्रतिशत अंक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 4, 2026
in Local
0
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोदरिया ने NQAS असेसमेंट में हासिल किए 89 प्रतिशत अंक

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोदरिया ने NQAS असेसमेंट में हासिल किए 89 प्रतिशत अंक

भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम के मूल्यांकन में मिली बडी सफलता,

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर

तखतगढ 4 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए गौरव का विषय है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोदरिया ने भारत सरकार के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के अंतर्गत आयोजित मूल्यांकन में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट बडी सफलता हासिल की है। NQAS को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रतिश्मा वर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चुण्डावत एवं अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जीत गुर्जर के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी भवानी सिंह एवं ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार गिरी के मार्गदर्शन में भारत सरकार द्वारा नामित असेसर डॉ. राहुल एवं डॉ. विकास कुमार ने 25 एवं 26 सितंबर को संस्था का विस्तृत असेसमेंट किया था। जिस पर आज घोषित परिणाम में संस्था ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है।
डॉ. वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस मूल्यांकन में सफल होना पूरी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य था। जिला स्तरीय अधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय टीम, संस्थान एवं सेक्टर के समस्त कार्मिकों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग से यह उपलब्धि संभव हुई है। उन्होंने संसाधन, प्रशिक्षण, मैनपावर एवं उपकरण उपलब्ध करवाने में सहयोग के लिए उप जिला अस्पताल सुमेरपुर, सीएचसी तखतगढ़, पीएचसी बांकली, नोवी, भारूंदा, बामनेरा तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर धन्नापुरा, कानपुरा, पालड़ी जोड़, गलतनी, अंगोर, कोलिवाड़ा, बलवना, कोरटा एवं जवाईबांध की टीमों का आभार व्यक्त किया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चुण्डावत ने बताया कि असेसमेंट के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, दवाइयों एवं उपकरणों की उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण तथा मरीजों की संतुष्टि सहित विभिन्न राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रतिश्मा वर्मा, NQAS नोडल प्रभारी गजेंद्र सिंघाड़िया एवं समस्त स्वास्थ्यकर्मियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल एवं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चुण्डावत ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने का आह्वान किया। टीम में ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद गिरी, लैब अधीक्षक बिंजा राम, नर्सिंग ऑफिसर नरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंघाड़िया, फार्मासिस्ट कविता सोलंकी, लैब टेक्नीशियन राहुल मीणा, डीईओ देवेंद्र सेन, रतन देवासी, सीएचओ प्रकाश कुमार, वसंत भाटी, महेंद्र कुमार, बीएचएस कल्पेश कुमार, एएनएम सोनिया कुमारी, चंद्रा बी, प्रवीना कुमारी, रिंकू कुमारी, जीतू कुमारी, विवेक जोनवाल, जगदीश खोरवाल, रौनक कुमार, केनाराम, परवीन कुमार, जितेंद्र कुमार, सलीम शेख चोपाराम एवं आकाश कुमार सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार गिरी ने बताया कि NQAS भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षित, प्रभावी एवं मरीज-केंद्रित गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सलोदरिया की यह उपलब्धि पूरे ब्लॉक के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। लैब अधीक्षक बिंजा राम ने इसे पूरी टीम की मेहनत और बेहतर प्रबंधन का परिणाम बताया। वहीं NQAS नोडल प्रभारी गजेंद्र सिंघाड़िया ने कहा कि इस प्रमाणन से क्षेत्र के आमजन को बेहतर एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

Previous Post

सांडेराव में आचार संहिता के दौरान शुरू हुई अवैध खुदाई, मुख्य रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में रोष

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page