• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सालरिया पंचायत में आंगनवाड़ी द्वारा पोषण पखवाड़ा का आयोजन, महिलाओं व बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 17, 2026
in Local
0
सालरिया पंचायत में आंगनवाड़ी द्वारा पोषण पखवाड़ा का आयोजन, महिलाओं व बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

PALI SIROHI ONLINE

सालरिया पंचायत में आंगनवाड़ी द्वारा पोषण पखवाड़ा का आयोजन, महिलाओं व बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
नगराज वैष्णव

रानी उपखंड क्षेत्र की सालरिया पंचायत में आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा पोषण पखवाड़ा बड़े ही उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों को पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं छोटे बच्चों के लिए संतुलित आहार, पोषक तत्वों की आवश्यकता तथा कुपोषण से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सही खान-पान और नियमित देखभाल से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बेहतर बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों के समूह उपस्थित रहे,

जिनमें अंजनेश्वर की कार्यकर्ता सीता, सालरिया की कार्यकर्ता शांति, आकड़ावास की कार्यकर्ता कस्तूरी तथा गुड़ा मेहराम की कार्यकर्ता सीता सहित अन्य महिलाएं और ग्रामीणजन शामिल हुए। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिनमें पोषण अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य योजनाएं, टीकाकरण कार्यक्रम आदि शामिल हैं। उपस्थित महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनसे संबंधित जानकारी का आदान-प्रदान भी किया गया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि पोषण पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कुपोषण को दूर करना तथा स्वस्थ समाज की स्थापना करना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाओं में जागरूकता बढ़ती है और वे अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग होती �

Previous Post

सेवाड़ी में कांग्रेस की संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित,50 युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा

Next Post

सोजत में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई:सिरीयारी पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 798 ग्राम अवैध अफीम जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page