PALI SIROHI ONLINE
सादड़ी | सादड़ी क्षेत्र के आकरिया चौक स्थित एक चाय, गुटखा और तंबाकू की दुकान में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस थाना सादड़ी में रिपोर्ट देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ज्वारिया वांस निवासी 50 वर्षीय केसाराम पुत्र नवाराम ने बताया कि 24 फरवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़ दिए। चोर दुकान में रखी सिगरेट, बीड़ी, गुटखा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा गल्ले में रखी करीब 15 से 20 हजार रुपये की नकदी भी ले गए। दुकानदार के अनुसार चोरी की इस वारदात से उन्हें लगभग 60 से 70 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना का पता सुबह दुकान खोलने पर चला, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने पुलिस थाना सादड़ी में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

