• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सादडी-पीएमश्री श्रीधनराज बादामिया राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में स्वच्छता सत्र आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 29, 2026
in Local
0
सादडी-पीएमश्री श्रीधनराज बादामिया राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में स्वच्छता सत्र आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पीएमश्री श्रीधनराज बादामिया राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में स्वच्छता सत्र आयोजित

स्वच्छता स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है: मनीषा ओझा

तखतगढ 29 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के संयुक्त तत्वावधान में रेकिट के ‘डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत पीएमश्री श्रीधनराज बादामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में विद्यार्थियों में स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष स्वच्छता सत्र का आयोजन किया गया। विद्यालय कार्यक्रम प्रभारी व उद्घोषक प्रकाश मेवाड़ा मुंडारा ने बताया कि कार्यक्रम कार्यवाहक संस्था प्रधान मनीषा ओझा के निर्देशन व सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
सत्र के दौरान एनजीओ प्रभारी कविता राजपूत ने प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं को मौखिक व्याख्यान और चरणबद्ध प्रैक्टिकल प्रदर्शन के माध्यम से यह समझाया कि विद्यार्थियों को अपने हाथों की धुलाई (हैंडवॉश) किस प्रकार करनी चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सहज रहने तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
इस दौरान कार्यवाहक संस्था प्रधान मनीषा ओझा ने स्वच्छता के संदेश को रेखांकित करते हुए कहा—
“स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की नींव है। जब हमारे नौनिहाल बचपन से ही व्यक्तिगत स्वच्छता और सही तरीके से हाथ धोने के नियमों को अपने जीवन में अपनाते हैं, तो वे न केवल बीमारियों से दूर रहते हैं, बल्कि एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण करते हैं।”


इस अवसर पर विद्यालय प्राथमिक स्तर के प्रभारी रमेश वछेटा ने भी सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर रमेश वछेटा, सुशीला सोनी व पुरुषोत्तम राव भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में एनजीओ प्रभारी द्वारा बच्चों के मार्गदर्शन हेतु उपयोगी पुस्तकें भी वितरित की गईं। कार्यवाहक संस्था प्रधान मनीषा ओझा ने कविता राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी बताया। विद्यालय के सभी बच्चे इस महत्वपूर्ण जानकारी को पाकर लाभान्वित हुए।

Previous Post

बलाना मे विद्यार्थियों को बचत और साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति किया जागरूक

Next Post

सिरोही-सड़क हादसे में पाली के मामा-भांजे की मौतः अहमदाबाद जा रहे थे; मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रेलर से टकराई कार

Next Post

सिरोही-सड़क हादसे में पाली के मामा-भांजे की मौतः अहमदाबाद जा रहे थे; मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रेलर से टकराई कार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page