PALI SIROHI ONLINE
नगरपालिका सादड़ी क्षेत्र की अधिकांश सड़कें आज जर्जर और टूटी-फूटी अवस्था में हैं। आए दिन इन सड़कों पर दुर्घटनाएँ हो रही हैं, जिससे आमजन की जान जोखिम में पड़ रही है।
बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन इस गंभीर समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा है। यदि समय रहते सड़कों की मरम्मत नहीं करवाई गई, तो किसी भी बड़ी दुर्घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि सादड़ी क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र सर्वे कराकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
महैद कुमार दर्जी रमेश प्रजापत सादड़ी


