PALI SIROHI ONLINE
पाली- सादड़ी पुलिस ने फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।चूनाराम जाट, पुलिस अधीक्षक, जिला पाली ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत वांछित आरोपीगणो की दस्तयाबी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली चैनसिंह महेचा एवं उप अधीक्षक वृत बाली राजेश यादव के सुपरविजन तथा चम्पाराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सादडी के नेतृत्व में दिनांक 18.04.2024 को पुलिस टीम सादडी द्वारा प्रकरण 06 साल से फरार चल रहे वांछित स्थाई गिरफ्तारी वारन्टी जुगुल किशोर उर्फ जगदीश पुत्र हीरादास रामावत वैष्णव निवासी भुखपुरा राणकपुर रोड सादडी पुलिस थाना सादडी जिला पाली को गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थाई वारन्ट के विरूध 02 अन्य गिरफ्तारी वारन्ट भी न्यायालय से जारी थे।
ये भी पढे
गठीत टीमः-
- सुरेश कानि. 1442 पुलिस थाना सादडी
- लक्ष्मणदान कानि. 1780 पुलिस थाना सादडी कानि
3 रमेश कुमार कानी.951 पुलिस थाना सादडी - चूनाराम कानि. 1325 पुलिस थाना सादडी
गिरफ्तार अभियुक्तः-
- जुगुल किशोर उर्फ जगदीश पुत्र हीरादास रामावत वैष्णव निवासी भुखपुरा राणकपुर रोड सादडी पुलिस थाना सादडी जिला पाली