• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सादड़ी पुलिस ने करीबन 1 करोड़ 35 लाख रुपए के अवैध डोड़ा पोस्व से भरी पिकअप पकड़ी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 9, 2026
in Local
0
सादड़ी पुलिस ने करीबन 1 करोड़ 35 लाख रुपए के अवैध डोड़ा पोस्व से भरी पिकअप पकड़ी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पुलिस थाना सादडी व डीएसटी पाली की संयुक्त कार्यवाही एक करोड़ 35 लाख रूपये मुल्य का 885.820 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त से भरी हुई पिकअप गाडी जब्त जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में,  किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली एवं रतनाराम देवासी आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक बाली, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना सादडी थानाधिकारी  हनवंतसिंह सोढा निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सादडी मय टीम एवं डीएसटी पाली प्रभारी राजेन्द्रसिंह उनि मय टीम के द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुये डेढ करोड़ रूपये की कीमत का कुल 45 प्लास्टिक के कट्टो में भरा हुआ 885.820 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मय पिकअप वाहन के बरामद किया गया।

घटना का सारांशः- दिनांक 09.10.2026 को जिला पाली में मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष बल (डीएसटी) पाली की टीम के द्वारा सायरा से रणकपुर को आने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की गई, दौराने नांकाबदी के एक सब्जी से भरी पिकअप नम्बर जीजे 01 एलटी 8186 का चालक अपनी पिकअप वाहन सहित नाकाबंदी तोडकर फरार हो गया, ताबाद पुलिस थाना सादडी की टीम द्वारा डीएसटी की सूचना पर किग्सं अबोड होटल रणकपुर रोड सादडी के सामने नाकाबंदी की गई, पिकअप नम्बर जीजे 01 एलटी 8186 का चालक पिकअप को घने जंगल में कच्चे रास्ते पर छोडकर पास की झाडियों में भाग गया। उक्त पिकअप नम्बर जीजे 01 एलटी 8186 की तलाशी लेने पर वाहन में कुल 45 प्लास्टिक के क‌ट्टो में कुल 885.820 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मय पिकअप वाहन व डोडा पोस्त छुपाने में प्रयुक्त सब्जी की थैलियों के बरामद कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

गठित टीमः-
1.  हनवंतसिंह सोढा निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सादडी, जिला पाली।
2.  राजेन्द्रसिंह उनि डीएसटी पाली
3. सुरजीतसिंह सउनि पुलिस थाना सादडी
4.  श्रवणसिंह सउनि डीएसटी पाली
5. चन्द्रवीरसिंह सउनि डीएसटी पाली
6.  जगाराम सउनि डीएसटी पाली
7. धनराज मुआ 176 डीएसटी पाली
8. लक्ष्मणसिंह कानि 46 डीएसटी पाली विशेष भूमिका
9.  रामनिवास कानि 642 डीएसटी पाली विशेष भूमिका
10.  धर्मेन्द्रसिंह कानि 1266 डीएसटी पाली
11.  देवीलाल कानि 935 डीएसटी पाली
12. रमेशचन्द कानि 951 पुलिस थाना सादडी
13. 13.  बनवारीलाल कानि 1798 पुलिस थाना सादडी, जिला पाली।
14 केलाश कानि 1799 पुलिस थाना सादडी, जिला पाली।
15. गिरीराज कानि 1876 पुलिस थाना सादडी जिला पाली।
16.चुनाराम कानि 1325 पुलिस थाना सादडी
17. रणजीत कानि 1734 पुलिस थाना सादडी
18. सहदेवराम चालक कानि 1129 पुलिस थाना सादडी
19. अशोककुमार कानि 1426 पुलिस थाना सादडी
20. रामफुल कानि 1368 पुलिस थाना सादडी

आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सएप नंबर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

Previous Post

रानीवाड़ा हाईवे पर ट्रैक्टर-जीप की टक्कर में महिला की मौतः गुजरात रोडवेज की बस से भी भिड़ी जीप, पति-बेटा घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page