• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रोजड़ा में विशाल भजन संध्या, बाबा रामदेव नवयुवक मंडल व मेघवाल समाज ने किया मेवाड़ा का स्वागत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 23, 2026
in Local
0
रोजड़ा में विशाल भजन संध्या, बाबा रामदेव नवयुवक मंडल व मेघवाल समाज ने किया मेवाड़ा का स्वागत

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

धार्मिक आयोजनों से युवा पीढ़ी में संस्कार और सामाजिक एकजुटता का संचार : मेवाड़ा

रोजड़ा में विशाल भजन संध्या, बाबा रामदेव नवयुवक मंडल व मेघवाल समाज ने किया मेवाड़ा का स्वागत

तखतगढ सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) ग्राम रोजड़ा में मंगलवार रात विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। श्री बाबा रामदेव नवयुवक मंडल एवं समस्त मेघवाल समाज रोजड़ा की ओर से अायाेजित भजन संध्या मेें गायक कलाकाराें ने एक से बढ़कर एक रामदेवजी के भजनाें की प्रस्तुतियां देकर श्राेताअाें काे भाेर तक बांधे रखा। गणपति व गुरू वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुअा। इसके बाद भजनाें में बाबा की महिमाअाें का बखान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमेरपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे हरिशंकर मेवाड़ा शामिल हुए। मंडल की ओर से मेवाड़ा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का समाज में विशेष महत्व है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ती है तथा उनमें धार्मिक भावना और संस्कारों का विकास होता है। सामूहिक रूप से आयोजित होने वाले भजन-कीर्तन जैसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में युवाओं की भागीदारी आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम बनती है।

बाबा रामदेवजी के प्रति श्रद्धा रखने वाले लोगों का एक साथ जुटना सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है। उन्होंने आयोजन में सम्मान देने के लिए बाबा रामदेव नवयुवक मंडल एवं मेघवाल समाज का आभार जताया तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। भजन संध्या में देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच छगन सोलंकी, सुमेरपुर पार्षद अमृत मेघवाल, दौलत माधव, बगदाराम चौहान, पुखराज चौहान, सुरेश चौहान एवं दुर्गेश चौहान सहित बाबा रामदेव नवयुवक मंडल रोजड़ा के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Previous Post

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत तखतगढ सीएचसी में आयोजित रक्तदान शिविर 39 युनिट डोनेशन कर मानव सेवा के सहभागी बने

Next Post

नाना पुलिस थाने में मारपीट के दो अलग अलग मामले दर्ज

Next Post
नाना पुलिस थाने में मारपीट के दो अलग अलग मामले दर्ज

नाना पुलिस थाने में मारपीट के दो अलग अलग मामले दर्ज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page