• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रोहिडा के तरुगी में बाइक सवार पिता-पुत्र पर हमला, 60 हजार रु. भी लूटे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही/रोहिड़ा-रोहिड़ा थाना क्षेत्र के तरूंगी गांव में बाइक से जा रहे पिता-पुत्र पर 12 से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने नकदी और मोबाइल लूट लिए।

पुलिस ने पिता-पुत्र के अपहरण, जानलेवा हमला और लूट का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार तरूंगी निवासी सवाराम पुत्र गजाराम रेबारी ने रिपोर्ट दी। बताया कि उनके भाई लालाराम पुत्र नेतीजी और भतीजा रणछोड़ पुत्र लालाराम बाइक पर भारजा जा रहे थे। जीयणा वाला कुएं के पास 2 बाइक और एक कार लेकर खड़े लोगों ने उन्हें रोका। मारपीट की। अपहरण कर मोडाराम के घर ले गए। वहां कमरे में गंभीर मारपीट की। 60 हजार रुपए नकद और मोबाइल लूट लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर घायल पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने रघुराम पुत्र चौपाराम रेबारी, वाहन मालिक चतराराम पुत्र रावाराम, जीवाराम पुत्र भैराराम, गेना पुत्र रामाजी, जोधाराम, माला पुत्र मोताराम, मोडाराम पुत्र रामाजी, नरेगा पुत्र मोडाराम, जवाना पुत्र मोडाराम, संग्रामा पुत्र गेनाराम, कंचना पुत्र अमराराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिवादी ने पुलिस अधीक्षक को भी परिवाद दिया। इसमें कहा कि आरोपियों ने दोनों को छोड़ने के लिए 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। भाई और भतीजे की हालत गंभीर थी। उन्हें तत्काल आबूरोड ले गए। वहां से पालनपुर ले गए। इस कारण एफआईआर में यह बात दर्ज नहीं करवा पाए। पुलिस ने रास्ता रोकने और अपहरण का मामला दर्ज किया है।

Previous Post

जावाल में रामगिरि महाराज की अग्नि तपस्या बनी आस्था का केंद्रः हाथ उठाए रखने का भी कठिन संकल्प, सांसद-जिला प्रमुख ने लिया आशीर्वाद

Next Post

पाली-अवैध हथियार सप्लायरों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, एक अवैध पिस्टल मय 02 मैग्जिन व 04 जिन्दा कारतुस बरामद, आरोपी गिरफतार

Next Post
पाली-अवैध हथियार सप्लायरों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, एक अवैध पिस्टल मय 02 मैग्जिन व 04 जिन्दा कारतुस बरामद, आरोपी गिरफतार

पाली-अवैध हथियार सप्लायरों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, एक अवैध पिस्टल मय 02 मैग्जिन व 04 जिन्दा कारतुस बरामद, आरोपी गिरफतार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page