PALI SIROHI ONLINE
रोहिड़ा-रोहिड़ा क्षेत्र के सोनगरा फली रोहिड़ा जोड़ में बुधवार शाम एक साल की मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे घर में रखी पानी की बाल्टी के पास देवनारायण पुत्र लाडू गमेती की एक साल की मासूम भूमि खेल रही थी।
खेलते-खेलते वह अचानक बाल्टी में सिर के बल गिर गई। कुछ देर बाद परिजनों ने बच्ची को बाल्टी में गिरा देखा। उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकाला और सरूपगंज अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली और उसे मृत घोषित कर दिया गया। एएसआई देवाराम मीणा ने बताया कि बच्ची के पिता ने इस मामले में रिपोर्ट नहीं दी है।

