PALI SIROHI ONLINE
युशूफ मेमन/खीमाराम मेवाडा
सिरोही-प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा हत्या की घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश प्रदान करने पर किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में कार्रवाई करते हुए गीतासिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा द्वारा अलग-अलग टीमें घटित कर अज्ञात मुलिजमानों की तलाश शुरू की गई। घटनास्थल आदिवासी ईलाके में था तथा मृतक उत्तरप्रदेश का रहने वाला था, जो किसी प्रकार के सोशल मिडीया व मल्टीमिडीया का उपयोग नहीं करता था तथा आदिवासी इलाका होने से वहाँ पर कोई सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे, पुलिस के लिये यह कार्य चुनौतीपूर्ण था, टीमों को अलग-अलग स्थानों पर रवाना कर लोगों से मनोवैज्ञानिक तरीके से उक्त घटना के खुलासे हेतु कहाँ गया। जिस पर हमरा टीम के सदस्य कानि. बजरंगलाल नम्बर 1017 के द्वारा घटनास्थल के आसपास के घरों में जाकर तथा आस पडौस के लोगो से मनोवैज्ञानिक तरीके से तथा मुखबिरी तंत्र से मालुमात किया तो नोनाराम भील निवासी लिलुडी बडली का नाम संदिग्ध प्रतीत हुआ। घटनास्थल से नोनाराम का घर पास में ही था इसलिये उक्त नाम पर कानि. बजरंगलाल का शक गहरा गया तो कानि. बजरंगलाल ने उक्त शख्स का पता किया तो उक्त शख्स अपने सकुनत तथा जहां पर खेती बाडी का कार्य करता है वहां से रूपोश हो गया। कानिस्टेबल के द्वारा पहाडी ईलाके में लगातार पैदल चलकर मुखबीरी तंत्र से मालुमात कर भुला गांव की पहाडियों से टीम द्वारा दस्तयाब किया गया। टीम द्वारा प्रकरण को ट्रैसआउट कर एक अभियुक्त नोनाराम गमेती भील को दस्तयाब कर मनोवैज्ञानिक तरिके से पुछताछ की गई तो उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया।
घटना का विवरणः- दिनांक 30.11.2025 को जरिये टेलिफोन सुचना मिली की लिलुडी बडली भुला के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पडी है जिस पर थानाधिकारी गीतासिंह नि.पु. मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति की लाश संदिग्ध अवस्था में लीलुडी बडली शहीद स्मारक के सामने पडी मिली जिसकी बारिकी से वीडियोग्राफी की गई व लाश की शिनाख्ती के प्रयास किये गये लाश के पास में ही पडे बैग को चेक किया तो उसमे आधार कार्ड मिला जिस पर जयपाल पुत्र डीबिया उम्र 51 साल निवासी गांव भुलसी पोस्ट रघुल जिला हमीर पुर उत्तरप्रदेश मिला जिसके वारिसान को सुचना दी गई। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा हाजिर आये व घटनास्थल निरीक्षण किया। सीएचसी रोहिडा में मृतक का भाई बाबु पुत्र डीबिया उर्फ दिबिया जाति प्रजापत निवासी भुलसी तहसिल मोदहा जिला हमीरपुर उत्तरप्रदेश ने आकर मृतक जयपाल की शिनाख्त की तथा अज्ञात मुल्जिमानों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट पेश की जिस पर थाना हाजा पर प्रकरण दर्ज कर अज्ञात मुल्जिमानों की तलाश शुरू की गई ।
मुल्जिम द्वारा घटना को अजांभः
मृतक जयपाल जो आदिवासी इलाकों में गुब्बारे व कॉस्मेटिक सामान बेचता
था जो भुला में ही रहता था जो दिनांक 29.11.2025 को सुबह मृतक जयपाल सुबह मुल्जिम नोनाराम के घर गया और दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी उसके बाद दोनों के बीच गाली गलौच हुई तो मृतक जयपाल उठकर जाने लगा तो मुल्जिम नोनाराम ने उसके साथ मारपीट की जिससे मृतक जयपाल निचे गिर गया निचे गिरने से मृतक के सिर में पत्थर की चोट लगी जिससे खुन निकलने लगा, फिर मुल्जिम ने मृतक जयपाल के गले में दुपटा बंधा हुआ था उसी दुपटे से मृतक जयपाल का गला घोट दिया था, जिससे जयपाल की मृत्यु हो गई, फिर पुरे दिन बॉडी को अपने घर में ही छुपाकर रखा था, रात्री का समय होने पर कोई देखे नहीं इसलिये रात को 10 बजे बॉडी को अपने घर से उठाकर लिलुडी बडली शहीद स्मारक के बाहर दिवार के सहारे रख कर आ गया था और उसका थैला उसके पास में रख दिया था। जिससे प्रतीत हो की शराब पिकर मृत्यु हुई है।
गिरफतार मुल्जिम नोनाराम पुत्र सवाजी जाति गमेती भील उम्र 35 साल पैशा मजदुरी निवासी लिलुडी बडली पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. गीतासिंह नि. पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहीडा।
2. छैलसिंह सउनि पुलिस थाना रोहिडा।
3.रोहिताश कुमार हैड कानि. 353 पुलिस थाना रोहिडा।
4. देवाराम हैड कानि. 311 पुलिस थाना रोहिडा।
5 समयसिंह हैड कानि. 329 पुलिस थाना रोहिडा।
6.बजरंगलाल कानि. 1017, पुलिस थाना रोहीडा। (विशेष भुमिका)
7. रामलाल कानि. 920, पुलिस थाना रोहीडा।
8. कान्जी कुमार कानि. 876 पुलिस थाना रोहिडा।
