PALI SIROHI ONLINE
पाली रोहट के तरुण सिंह और उनके साथियों ने हिमालय की शिंकुन ईस्ट छोटी पर पहराया तिरंगा ।
पाली के रोहट क्षेत्र के काली पीपली की ढाणी मूल रहने वाले तरूणदेव सिंह और उनके साथ पर्वेंद्र सिंह और उत्तराखंड के मूल निवासी गुरप्रीत सिंह सिद्व ओर इनकी टीम ने मिल कर उत्तराखंड क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के लाहौल जांस्कर क्षेत्र में आई हिमालय की 6178 मीटर ऊंची शिकुन ईस्ट चोटी का सफल पैदल यात्रा कर चोटी के सबसे उच्चे भाग पर तिरंगा पहराया
यह यात्रा इन्होंने अल्पाइन स्टाइल से पूरी की जिसमें इनकी टीम ने बिना किसी फिक्स्ड रूप ओर पूर्व स्थापित हाई कैंप के शिखर तक पहुंच कर बनाई ।
ये यात्रा इन्होंने 14 सितंबर को मनाली पहुंच कर प्रारंभ की थी उसके बाद ये 15 सितंबर को 4270 मीटर उच्चा पहुंच कर हमप्ता पास पहुंच कर डे हाइक पूरी की उसके बाद ये 18 सितंबर को टीम ने 4690 फिट मनाली से जिस्पा पहुँचे वहा पर फालोग नाला के पास सांगपो नदी के पास बस कैंप बनाया कर रात्रि विश्राम करके 19 सितंबर की सुबह सात बजे इनकी टीम अंतिम आरोहण के लिए रवाना हुई बहुत कठिन परिस्थितियों के बीच टीम शाम 4.30 बजे शिंकुन ईस्ट के शिखर पर पहुंच कर तिरंगा फहराया ।
ट्विन एप्लीनिस्ट तपन ओर तरुण इस से पहले माउंट किलिमंजारो अफ्रीका, माउंट एलब्रुस यूरोप पर भी इन्होंने तिरंगा फहरा कर इंडिया नाम रोशन कर चुके है साथ ही इंडिया की माउंट यूटी कांगड़ी, माउंट कांग यात्से 2, माउंट थूकजें, माउंट यूनम सहित करीबन 6,000 मीटर से ऊपर के कई पर्वत चोटियों पर पहले ही तिरंगा फहरा चुके इंडिया के साथ राजस्थान के पाली का नाम रोशन कर चुके हैं इनका भविष्य ये लक्ष्य है कि मैं दुनिया की ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने के साथ युवाओ को पर्वतारोहण के लिए प्रेरित करना है


