PALI SIROHI ONLINE
रेवदर-विधायक मोतीराम कोली ने विधानसभा सत्र के दौरान स्थगन प्रस्ताव के जरिए जिले में हाल ही में छात्रावासों के आवंटन को निरस्त करने को लेकर सरकार को घेरा।
विधायक कोली ने कहा कि सरकार की मंत्रिमंडल उप-समिति बंद कमरों में जो निर्णय ले रही है, वो प्रदेश के हित में नहीं है। कोलीने कहा कि वर्तमान सरकार पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कामों से नाखुश है और द्वेष भावना से निर्णय ले रही है। राजस्व विभाग द्वारा सिरोही जिले में और विशेष रूप से टीएसपी क्षेत्र में आने वाले रेवदर विधानसभा में सामाजिक संस्थानों को शिक्षा के लिए छात्रावास के लिए आवंटित भूमि को निरस्त किया गया है। राजस्थान राज्य और विशेष रूप से टीएसपी क्षेत्र शिक्षा की दृष्टि से पिछड़ा हुआ क्षेत्र है, जिसमें शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए हर सरकार ने अपने स्तर पर प्रयास किए।

