• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आकाशीय बिजली से 2 भैंसों की मौत: 24 घंटे में 19MM बारिश; पेड़ की डाली तारों पर गिरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 19, 2026
in Local
0
आकाशीय बिजली से 2 भैंसों की मौत: 24 घंटे में 19MM बारिश; पेड़ की डाली तारों पर गिरी

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-रेवदर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार रात से रुक-रुक कर बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश ने जहां एक ओर किसानों के चेहरे खिला दिए हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली और जलभराव जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं।

कनिष्ठ अभियंता नरसीराम देवासी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रेवदर में 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण नदी-नालों और अन्य जल स्रोतों में पानी की आवकशुरू हो गई है। फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से किसानों में खुशी की लहर है।आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत

मकावल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से कुएं पर बंधी दो भैंसों की मौत हो गई। ये दोनों भैंसें किसान धनाराम पुत्र वेलाराम कलबी की थीं। बिजली गिरने की सूचना मिलते ही एएसआई गणेशराम, पटवारी मनीष कुमार राणा और पशु चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र अपनी टीम के साथ धनाराम के कुएं पर पहुंचे।

प्रशासन ने मृत भैंसों का परीक्षण कर आवश्यक विभागीय कार्रवाई पूरी की। इस प्राकृतिक आपदा से गरीब किसान को करीब डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

पोस्ट ऑफिस के बाहर टला बड़ा हादसा

रेवदर कस्बे में बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। कस्बे में पोस्ट ऑफिस के बाहर स्थित एक पेड़ की बड़ी डाली अचानक टूटकर बिजली के हाईटेंशन तारों पर गिरकर अटक गई। गनीमत यह रही कि डाली पेड़ पर अटकी वरना नीचे से गुजर रहे वाहन या राहगीर इसकी चपेट में आ सकते थे और कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।

तारों पर डाली गिरने के कारण क्षेत्र की बिजली सप्लाई कई घंटों तक पूरी तरह बाधित रही, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। घटना की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तारों में उलझी डाली को सावधानीपूर्वक हटवाने का काम शुरू किया।

कांडला हाइवे पर जलभराव

लगातार बारिश के चलते कांडला कस्बे में हाइवे पर गड्डों में पानी भरने से जगह-जगह भारी जलभराव हो गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Previous Post

पाली-पूर्व सभापति हिंगड़ सहित 4 जने कांग्रेस से निष्कासितः संगठन महामंत्री ने लिखा- निर्दलीय मेयर प्रत्याशी बनकर पार्षदों में भ्रम पैदा किया था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page