PALI SIROHI ONLINE
मेष शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। नए काम के सिलसिले में ऋण लेना पड़ सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। कामकाज में लापरवाही से नुकसान संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन सफलता दिलवा सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद बनेगी। विवेक का प्रयोग करें। भौतिक सुख-सुविधा पर भारी खर्च की संभावना है।
मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल दूसरों की बातों से मन दुखी होगा। कॅरियर मैं बेहतर विकल्प की तलाश में रहेंगे। सामूहिक मामलों में आपसी सहमति लाभदायी रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
कर्क;-शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा: कानूनी मामलों मैं आपका पक्ष मजबूत होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। रुका हुआ काम फिर शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर चल रही दुविधा दूर होगी। पुराने विवाद के चलते मन अशांत रहेगा।
सिंह;-शुभ अंक 9, शुभ रंग काला कार्यस्थल पर अनुभव का लाभ मिलेगा। व्यर्थ के काम में समय एवं धन बर्बाद होगा। नजदीकी लोगों के उपेक्षा पूर्ण व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी।
तुला शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी: दौडधूप का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आप जो काम सोचकर निकले हैं उसके लिए आवश्यक सुविधा मिल सकती है। अध्ययन में बेहतर परिणाम की उम्मीद बनेगी। धैर्य रखें।
वृश्चिक शुभ अंक 7 शुभ रंग नीला प्रॉपर्टी में निवेश के कई अवसर मिलेंगे। विरोधी उलझने का प्रयास कर सकते हैं। समस्याओं को टालने की बजाय समाधान खोजें। अधिकारियों की मदद से राजकीय मामलों को सुलझा लेंगे।
कन्या;शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी: निजी काम के सिलसिले में दौड़धूप करनी पड़ेगी। व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद करेंगे। अनजान लोगों पर भरोसा मुश्किल में डाल सकता है। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं।
धनु शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद भाग्योदय की संभावना है। सपने साकार करने की कोशिश सफल रहेगी। आवश्यक सहयोग नहीं मिलने से मन दुखी हो सकता है। उलझे मामलों को सुलझाने में बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा।
मकर शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी: कामकाज में देरी से लाभ प्रभावित हो सकता हो सकता है। नए काम की शुरुआत में परेशानी आएगी। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। कार्यस्थल पर चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है।
कुंभ शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। अधिकारी आपके कामकाज से नाराज हो सकते हैं। परिणय संबंधों में दूरियां कम होने के आसार हैं। झूठ बोलकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। आय में बढ़ोतरी संभव है।
मीन शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी : अधिकारियों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। मित्रों की अपेक्षाएं पूरी करने पूरी करने में नाकाम रहेंगे। विरोधी आपके सामने समझौते का प्रस्ताव रख सकते हैं। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
