
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी: नए सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिलेगा। कारोबारी विस्तार की संभावना है। निजी जीवन की परेशानियां आपके काम पर हावी हो सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
वृष : शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी कार्यक्षेत्र में अस्थिरता बनी रहेगी। सुख-सुविधा पर भारी खर्च संभव है। अटके काम पूरे हो सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धार्मिक आयोजन सुखद रहेंगे। आय बढ़ेगी।
मिथुन : शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। काम की तलाश में दौड़धूप करनी पड़ेगी। अटका धन मिलने से राहत महसूस करेंगे। परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा।
कर्क : शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा युवाओं को कॅरियर में बदलाव के अवसर मिलेंगे। अनजान लोगों पर भरोसा मुश्किल में डाल सकता है। मेहनत का पूरा लाभ मिलने से उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक विवाद का निपटारा संभव है।
सिंह : शुभ अंक 4, शुभ रंग काला: आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। परिवार में आप पर बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। तालमेल की कमी से कार्यस्थल पर मुश्किल बढ़ सकती है। राजकीय मामले सुलझेंगे।
कन्या : शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा उलझे मामले सुलझने के आसार हैं। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कार्यस्थल की समस्या का समाधान निकाल लेंगे।
तुला : शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। नए सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिलेगा। जोड़-तोड़कर निजी काम करवा लेंगे। भावुकता नुकसानदायी हो सकती है। दाम्पत्य सुख मिलेगा।
वृश्चिक : शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल : प्रियजन का साथ खुशी देगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नई कार्ययोजना के लिए धन की व्यवस्था हो सकती है। विरोधी नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं।
धनु : शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी : व्यापारिक विस्तार की योजना को बल मिलेगा। युवाओं को कॅरियर में बेहतर संभावनाएं नजर आएंगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों से टकराव संभव है। समय के साथ स्वयं को बदलें। शांत रहें।
मकर : शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी। दुविधा छोड़कर काम में जुट जाएं। बिखरे कामों को समेटने में सफलता मिलेगी। तीखी बातों से सहयोगी नाराज रहेंगे। अनहोनी का भय बना रहेगा।
कुंभ : शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी खुलकर अपने मन की बात कहें, राह आसान होगी। बिना मन से कोई काम करेंगे तो परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। दौड़धूप करके अपना काम निकलवा लेंगे। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा।
मीन : शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : सामाजिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने से खुशी होगी। विरोधी उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आय में बढ़ोतरी की संभावना है।


