PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : माघ, कृष्ण पक्ष पंचमी, बुधवार अगले दिन प्रातः 06:34 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब, तारीख 17, सूर्य उत्तरायण,शिशिर ऋतु, 7 जनवरी।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र मघा नक्षत्र प्रात 11:56 तक,इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आयुष्मान योग सायं 06:34 तक, इसके बाद सौभाग्य योग रहेगा। कौलव करण सायं 06:43 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-सिंह,मंगल-धनु, बुध-धनु, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल :दोपहर 12:00 से 01:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा: यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम : गंडमूल प्रातः 11:56 तक, कुमार योग सूर्योदय से प्रातः 11:56 तक ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:21 से 09:57 तक लाभ वअमृत का, प्रातः 11:15 से दोपहर 12:33 तक शुभ का, दोपहर 03:09 से 04:27 तक चर का, सायं 04:27 से 05:44 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज बुधवार को गणेशजी की गंध, फल,पुष्प, दूध, दही, घी, दूर्वा, धूप और दीप आदि से पूजा करें। मोदक का भोग लगाने से बुध जनित दोष दूर होते हैं और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। आज आयुष्मान योग में फल का दान करना शुभ फलदायी होता है।

