PALI SIROHI ONLINE
मैष शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी जिद में आकर अपना नुकसान कर लेंगे। अधिकारियों की नाराजगी महंगी पड़ सकती है। दौड़धूप के चलते सेहत बिगड़ सकती है। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे।
वृष शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी: कानूनी मसले परेशानी का कारण बन सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने के आसार हैं। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है।
मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी अधिकारियों का साथ तरक्की में सहायक रहेगा। नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता से छुटकारा मिलेगा।
कर्क शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी भाग्योदय की संभावना है। मांगलिक कार्यक्रमों में खर्च की रूपरेखा बनेगी। जो लोग आपका विरोध कर रहे थे वे सहयोग के लिए आगे आएंगे। भावनात्मक संबंधों में नई शुरुआत संभव है।
सिंह शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद यात्रा में अनावश्यक परेशानी हो सकती है। आयात निर्यात के कारोबार में लाभ की संभावना है। विरोधी उलझने का प्रयास कर सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शांत रहें।
कन्या शुभ अंक 5, शुभ रंग जामुनी : कार्यस्थल कर्ज लेना पड़ सकता है। बिखरे कामों को समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। लगातार सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुला शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना बनेगी। अधीनस्थों के असहयोगी रवैये के चलते मन परेशान रहेगा। नए संपर्क बनेंगे।
वृश्चिक शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी साझेदारी में अच्छे लाभ की संभावना है। रुके हुए काम मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे। अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। परिचितों की मदद करने से मन को खुशी मिलेगी। साख बढ़ेगी।
धनु शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : खुल कर मन शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : खुल कर मन की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह से पारिवारिक मुश्किलों से निजात मिलेगी। प्रणय संबंधों में निकटता संभव है।
मकर शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। राजकाज में आ रही बाधा दूर होगी। सबको साथ लेकर चलना लाभदायी रहेगा। भूमि-भवन अथवा वाहन खरीदने का मन बन सकता है। आय बढ़ेगी।
कुंभ शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : नए काम की रूपरेखा बनेगी। मेहनत का लाभमिलने से उत्साह बढ़ेगा। टकराव छोड़कर काम पर ध्यान दें। नए सौदे हाथ आने के आसार हैं। उच्च अध्ययन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है
मीन शुभ अंक 1, शुभ रंग काला: आज का दिन प्रसन्नतादायी रहेगा। जो काम हाथ में लेंगे, वे आसानी से पूरे होंगे। मित्रों की नाराजगी चिंता का कारण बन सकती है। व्यापारिक सौदे हाथ से निकलने का डर बना रहेगा। धैर्य रखें।
