• March 15, 2026

पढे आपका साप्ताहिक राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मेष;कार्य की अधिकता होगी। कई कार्य एकसाथ करने पड़ सकते हैं। मंगल एवं बुधवार को आर्थिक लाभ मिलेंगे। गुरुवार एवं शुक्रवार को परेशानी बढ़ सकती है। योजनाएं विफल होंगी। शनिवार उत्तम दिन रहेगा।

तुला;चतुर्थ चंद्र से लक्ष्य के प्रति उन्मादी हो सकते हैं। मंगल एवं बुध को उदासी रह सकती है, किंतु इसके बाद सकारात्मक सोच रहेगी। गुरु एवं शनिवार को कुछ समस्याएं आ सकती हैं। शनिवार का दिन उत्तम रहेगा।

वृषभ;आरंभ के दिनों में कार्य में तेजी रहेगी एवं भाग्य का साथ भी प्राप्त होगा। मंगलवार की शाम से आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार सहयोग प्रदान करेगा। धन की प्राप्ति भी होगी। यात्राएं सुखद रहेंगी।

वृश्चिक;चंद्र की स्थिति इच्छित कार्य में सफलता दिलाने वाली होगी। मंगल की दोपहर से कार्यक्षेत्र में पीछे रह सकते हैं। गुरु एवं शुक्रवार को पुनः संभलने का अवसर प्राप्त होगा। शनिवार को परेशानी आ सकती है।

मिथुन;अष्टम चंद्र के कारण सप्ताह की शुरुआत मध्यम होगी। मंगल से कार्यों में पुनः स्थिरता आएगी। गुरुवार से कार्यों में वृद्धि होगी। शुक्रवार को व्यस्तता अधिक हो सकती है। शनि को खुशी का समाचार ज्ञात होगा।

धनु;द्वितीय चंद्र सहायक होगा। बुध, मंगल एवं बुधवार को चिंताओं से मुक्ति मिलेंगी। गुरु एवं शुक्रवार की सुबह से मन उदासीन रह सकता है। व्यय की अधिकता होगी। निराशा हावी होगी। शनिवार उत्तम दिन रहेगा।

कर्क;प्रारंभ में आय की स्थिति श्रेष्ठ रहेगी। मंगल एवं बुधवार को समय विपरीत परिणाम दे सकता है। गुरु एवं शुक्रवार पुनः पक्ष के हो जाएंगे। लाभ के मौके मिलेंगे। योजनाएं सफल होंगी। शनिवार को कार्य अधिक रहेंगे।

मकर;आरंभ में धनदायक योग बनेगा। आय अच्छी बनी रहेगी। मंगल एवं बुधवार को परेशानी आ सकती है। सप्ताहांत में बौद्धिक वर्ग से सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थितियां अच्छी रहेंगी। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

सिंह;वर्चस्व में वृद्धि होगी। शत्रुओं को हानि होगी। मंगल एवं बुधवार को चंद्र की स्थिति आर्थिक आधार को मजबूत करेगी। गुरु एवं शुक्रवार को कीमती सामान के खोने की स्थिति बन सकती है। शनिवार भाग्यवर्धक रहेगा।

कुंभ;आरंभ में किसी बड़ी योजना पर कार्य हो सकता है। मंगल एवं बुधवार से आय में वृद्धि होगी। गुरुवार एवं शुक्रवार बेहतर दिन रहेंगे। शनिवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। योजनाएं सफल होंगी। कार्य में वृद्धि होगी।

कन्या;कार्य में सफलता एवं आय में वृद्धि का योग है। मंगल एवं बुध को मन उदास रह सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को पुनः स्थितियों में सुधार होगा। परिवार के साथ रहने का मौका प्राप्त होगा। शनिवार को सावधान रहें।

मीन;एकादश चंद्रमा से आरंभ अच्छा होगा। मंगल एवं बुधवार पक्ष के नहीं रहेंगे। तनाव एवं विवाद भी हो सकते हैं। गुरु, शुक्र एवं शनिवार पक्ष के रहेंगे। सभी कार्य सिद्ध होंगे एवं सफलताएं भी आसानी से प्राप्त होंगी।

About The Author

You cannot copy content of this page