
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल कार्यस्थल पर आपके सामने नई चुनौतियां आ सकती है। वैभव के सामान पर खर्च संभव है। मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। भय को दूर कर महत्वपूर्ण फैसले लें, अच्छा लाभ मिल सकता है।
वृष : शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी परिवार की छोटी सी खुशी के लिए बड़ा समझौता कर सकते हैं। कारोबार में लाभ की स्थिति बनने लगेगी। स्वास्थ्य में चल रहा उतार-चढ़ाव परेशान कर सकता है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन : शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी : प्रियजन के संबंध में शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। आप साहस के साथ हर मुश्किल का सामना करेंगे। विद्यार्थी कॅरियर को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। विरोधी परेशान कर सकते हैं।
कर्क : शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : काम को वक्त पर पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता के आसार हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है।
सिंह : शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। घरेलू तनाव कम होने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नई परियोजनाएं अच्छा लाभ दिला सकती हैं। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोग सम्मान हासिल करेंगे।
कन्या : शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी कार्यस्थल पर सुविधाओं को लेकर परेशान रहेंगे। नए कारोबारी प्रस्ताव स्वीकार करना लाभदायी हो सकता है। लोग आगे बढ़कर सहयोग करेंगे। व्यावसायिक सौदे हाथ में आ सकते हैं।
तुला : शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला रुचि का काम मिलने से से उत्साहित रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को तरक्की मिल सकती है। विरोधियों की चालों का माकूल जवाब देने में सफल रहेंगे। कार्यालय की गुटबाजी से हैरानी होगी। :
वृश्चिक : शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला अटका धन वसूलने में सफल रहेंगे। आप किसी भी चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे। अधिकारी आपकी कार्ययोजना से प्रसन्न होंगे। भावनात्मक रिश्ते आपको बंधन महसूस होने लगेंगे।
धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी: कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में बड़ों की सलाह लाभदायी रहेगी। आपका सहज व्यवहार लोगों को आपसे जोड़ेगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है।
मकर : शुभ अंक 8, शुभ रंग हरा: नए संपर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं। नई तकनीक का प्रयोग कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। आप बच्चों की पढ़ाई व कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। यात्रा का योग है।
कुंभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : सामाजिक सरोकार के कार्यों से जुड़कर खुशी होगी। बुजुगों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दौड़धूप की अधिकता से रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। जरूरतमंदों की मदद करने से सुकून मिलेगा।
मीन : शुभ अंक 1, शुभ रंग काला: आप दिनरात मेहनत करके लक्ष्य पा लेंगे। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। परिजनों से संवाद बनाए रखने से उनकी नाराजगी कम होगी। धन की व्यवस्था होने से अटके काम शुरू होंगे।