
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 7, शुभ रंग फिरोजी : अधिक लाभ के लालच में उलझ सकते हैं। लोगों से संबंध मधुर होंगे। भावनात्मक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। वैचारिक गतिरोध दूर होगा। अपनी विलक्षण बुद्धि से सभी को प्रभावित कर लेंगे।
वृष : शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। उच्च अध्ययन में बाधा महसूस करेंगे। यात्रा कार्यक्रम निरस्त होगा। उलझे मामले सुलझाने के लिए अपेक्षित सुविधा मिलना मुश्किल है।
मिथुन : शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल नए गठजोड़ भाग्योदय में सहायक रहेंगे। पारिवारिक जरूरत के हिसाब से कारोबार का विस्तार करना होगा। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं।
कर्क : शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। कारोबारी मंदी से उबरने में सफल रहेंगे। सुख-सुविधा पर खर्च करेंगे। यात्रा टालना बेहतर है। धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे।
सिंह : शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। आकस्मिक लाभ के आसार हैं। आत्मविश्वास से मुश्किल हालात में सफलता हासिल करेंगे। अधिकारियों के आदेश की अनदेखी से नुकसान हो सकता है।
कन्या : शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद निजी काम के लिए दौड़धूप करनी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भावनाओं में बहने की बजाय विवेक से काम लें। नौकरी को लेकर चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी।
तुला : शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी : कार्यस्थल पर सबका सहयोग हासिल कर सकते हैं। टकराव की स्थिति आगे बढ़ने में बाधक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का लाभ मिलेगा। विरोधी षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक : शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी आप नई योजना की शुरुआत में घबराहट महसूस करेंगे। पारिवारिक मामलों में कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। आप धन कमाने के नए विकल्पों की तलाश में रहेंगे। धैर्य रखें।
धनु : शुभ अंक 2, शुभ रंग आसमानी : मित्रों के साथ वक्त बीताकर खुशी होगी। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। अपनी योजनाओं को कार्यरूप देने का उत्तम समय है। राजकीय मामले सुलझेंगे।
मकर : शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला कार्यस्थल पर टकराव बढ़ने से परेशानी हो सकती है। विरोधी नुकसान पहुंचाने में नाकाम रहेंगे। सहकर्मी आगे बढ़कर सहयोग करेंगे। मानसिक उथलपुथल से काम बाधित हो सकते हैं। :
कुंभ : शुभ अंक 5, शुभ रंग काला : योजना की क्रियान्विति लाभदायी रहेगी। विरोधी सुनियोजित तरीके से नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला विरोधियों के चलते अतिरिक्त सावधानी जरूरी है। विद्यार्थी अध्ययन में सफलता हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। आस्था बढ़ेगी।


