• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज शुक्रवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 10, 2026
in Local
0
पढे आज शुक्रवार का आपका राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मेष शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला: साझेदारी में अपनी शतों पर समझौते करेंगे। टालमटोल की आदत नुकसानदेह हो सकती है। छोटी-छोटी बातों से मन दुखी होगा। विरोधियों के बुलंद हौसले परेशान कर सकते हैं। आय बढ़ेगी।

बृष शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी: स्वास्थ्य में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा मैं सफलता से उत्साह बढ़ेगा। विरोधियों की चाल का माकूल जवाब देंगे। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। मानसिक तनाव कुछ कम होगा।

मिथुन शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : समस्या को टालना भारी पड़ सकता है। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। उलझे मामले सुलझाने में परिवार की मदद मिलेगी। आय-व्यय में तालमेल की कमी परेशान करेगी।

कर्क;शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा प्रियजन के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। दूसरों के भरोसे रहे तो सफलता मुश्किल है। विरोधी समझौता करना चाहेंगे। बदलाव के लिए आप पर दबाव बनाया जाएगा। परिश्रम का लाभ मिलेगा।

सिंह;शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा: आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सही समय पर फैसला लें, अच्छा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिल सकता है। वाहन क्रय संभव है।

कन्या;शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अधूरे काम पूरे होने की उम्मीद है। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से आगे की राह निकल सकती है। नए सौदों में सावधानी बरतें। सुख-सुविधा पर खर्च की संभावना है।

तुला;शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनीः आकस्मिक खर्च परेशान कर सकता है। अधिकारियों से मेलजोल तरक्की में सहायक रहेगा। विवादास्पद मसले तूल पकड़ेंगे। कार्यस्थल पर प्रभाव जमाने के चक्कर में विरोध झेलना पड़ सकता है।

वृश्चिक;शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी व्यापारिक निवेश से लाभ संभव है। परिवार के सहयोग से काम में गति आएगी। मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। अधिकारियों से आश्वासन मिल सकता है। नए संपर्क बनेंगे।

धनु-शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला: अपना घर या ऑफिस क्रय का मन बनेगा। कार्यस्थल पर अधिकार मिलने से प्रसन्नता संभव है। खोई हुई प्रतिष्ठा फिर से हासिल कर सकते हैं। दुविधा की स्थिति में जीवनसाथी की सलाह काम देगी।

मकर शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी : भाग्योदय की संभावना है। आपकी उदासीनता से कार्यस्थल की व्यवस्था बिगड़ सकती है। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। महत्व के काम अटकने से परेशान रहेंगे। धार्मिक यात्रा की संभावना है।

कुंभ शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : स्वास्थ्य में अचानक गिरावट महसूस करेंगे। पारिवारिक यात्रा हो सकती है। संतान के कॅरियर को लेकर तनाव बना रहेगा। भूमि-भवन के क्रय में सावधानी बरतें, नुकसान की आशंका है।

मीन शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल : साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। कानूनी मामलों की अनदेखी से नुकसान संभव है। दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ा लेंगे। अविवाहित विवाह की चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे।

Previous Post

तखतगढ़ के खेड़ावास उद्यान के पास देर शाम बेहोशी की हालत में मिली महिला

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

Next Post
सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page