• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

मेष;शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : भाग्योदय की कोशिश सफल रहेगी। युवाओं को कॅरियर के अवसर मिलेंगे। सबको साथ लेकर चलने में नए लक्ष्य हासिल होंगे। धार्मिक कार्यों पर खर्च करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूलता संभव है।

वृष;शुभ अंक 4, शुभ रंग भूरा सेहत का ध्यान रखें। संपकों से लाभ होगा। कार्यस्थल पर अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। नई जिम्मेदारियों के कारण व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ के योग बनेंगे।

मिथुन;शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी: साझेदारी में बड़े लाभ के योग हैं। विद्यार्थी परिणाम को लेकर चिंतित रहेंगे। भूमि, भवन या ऑफिस के रखरखाव पर भारी खर्च संभव है। व्यर्थ के कामों में समय और धन बर्बाद न करें।

कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी विरोधियों से सावधान रहें। दूसरों से उम्मीदें कम रखें ताकि तनाव न बढ़े। सामाजिक सक्रियता और निजी व्यस्तता बढ़ेगी। अनुभव की कमी के कारण कार्यक्षेत्र में चुनौती मिल सकती है।

सिंह;शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा स्वास्थ्य में सुधार होगा। विवाद में समझौता करना लाभदायी रहेगा। लेनदेन में अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी संभव है। संतान के कॅरियर की चिंता दूर होगी।

कन्या;शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : आलस्य और तनाव बना रहेगा। वाहन खरीदने की योजना बनेगी। अपने लक्ष्यों में कामयाबी मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात कार्यशैली में बदलाव लाएगी। कार्यस्थल पर समझौता करना पड़ेगा।

तुला;शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में अनजानों को दखल न देने दें। बजट का ध्यान रखें, अन्यथा आय-व्यय के असंतुलन से कर्ज लेना पड़ सकता है। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

वृश्चिक;शुभ अंक 8, शुभ रंग काला धन की व्यवस्था होने से रुके काम बनेंगे। पारिवारिक यात्रा का योग है। सक्रिय रहें, भाग्य भरोसे रहकर अवसर न गंवाएं। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। राजकीय मामले सुलझेंगे।

धनु;शुभ अंक 6, शुभ रंग भूराः नए व्यापारिक सौदे हाथ आएंगे। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। नए संपकों से लाभहोगा। तनाव कम होने से आप उत्साहित रहेंगे। अनिर्णय की स्थिति तरक्की में बाधक रहेगी।

मकर;शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला: अनावश्यक खर्च के कारण कर्ज की स्थिति बन सकती है। लापरवाही से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले परेशानी बढ़ाएंगे। आय बनी रहेगी। अप्रत्याशित लाभ संभव है।

कुंभ;शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद : भविष्य के लिए लाभदायी योजनाएं शुरू होंगी। राजकीय मामले सुलझने के आसार हैं। कार्य शीघ्र निपटाने से लाभ होगा। युवाओं में स्वास्थ्य और अध्ययन को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मीन-शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : अधिकारियों से मेलजोल और बुजुर्गों का मार्गदर्शन तरक्की में सहायक होगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिलेगी। चापलूस लोगों से दूर रहें। धर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

Previous Post

वरावल टोल कर्मी को कल नानां पुलिस ने किया था गिरफ्तार, फिर भी टोल कर्मियों ने की आदिवासियों की गाड़ी से दादागिरी, वायरल विडिओ की नही करते  पुष्टि

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा भाव पढे

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page