• March 28, 2026

आज शनिवार का आपका राशिफ़ल पढे

PALI SIROHI ONLINE

मेष शुभ अंक 4, शुभ रंग भूराप सुलझने के आसार हैं। अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं। मेहनत का लाभ समय पर नहीं मिलने से निराशा होगी। युवाओं का ध्यान कॅरियर के बदलाव पर रहेगा। धैर्य रखें।

वृष;शुभ अंक 2, शुभ रंग काला : लंबे समय से अटका धन मिल सकता है। मानसिक उलझन दूर होने से राहत मिलेगी। नया घर खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। मित्रों से किया वादा पूरा करना मुश्किल रहेगा।

मिथुन शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : कर्ज की अधिकता परेशान करेगी। काम की धीमी गति नुकसानदायक रहेगी। कार्यस्थल पर अधिकार मिलने से उत्साहित रहेंगे। दूसरों के दबाव में आकर समझौता कर सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।

कर्क शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा नए सम्पर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। पारिवारिक कारणों से यात्रा संभव है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह;शुभ अंक 8, शुभ रंग बादामी : पुराने मित्र मिलेंगे। महत्वपूर्ण काम अटकने का मलाल रहेगा। दुविधा की स्थिति आगे बढ़ने में बाधक हो सकती है। यात्रा में परेशानी हो सकती है। आयात-निर्यात से बड़े लाभ की संभावना है।

कन्या;शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल: आज का दिन प्रसन्नतादायी रहेगा। वैभव के सामान पर खर्च संभव है। पारिवारिक जीवन में टकराव की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर सबका सहयोग मिलेगा। साझेदारी में लाभ संभव है।

तुला शुभ अंक 2, शुभ रंग पीला बन्धुजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा में सावधानी बरतें, परेशानी हो सकती है। आय में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे। अपनों का साथ हिम्मत देगा।

वृश्चिक शुभ अंक 1 शुभ रंग नारंगी : युवाओं की साहसिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। आपकी मेहनत का फायदा दूसरे ही उठाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है।

धनु शुभ अंक 3, शुभ रंग स्लेटी समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधा पर खर्च की संभावना बनेगी। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक हो सकते हैं। नए संपर्क बनेंगे। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे।

मकर; शुभ अंक १ शुभ रंग गुलाबी : संतान के कॅरियर संबंधी चिंता बढ़ सकती है। आपकी मेहनत बड़ा लाभ दिला सकती है। पारिवारिक कार्यों में शामिल होने के लिए यात्रा हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला: लेनदेन के मामले सुलझने से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के चलते मन अशांत रहेगा। सही समय पर फैसला लेने से बड़ी मुश्किल से बच सकते हैं। झूठे आरोप लगने से मन परेशान रहेगा।

मीन शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी : आज का दिन प्रसन्नतादायी रहेगा। चल रही उलझनों का समाधान संभव है। मित्रों के व्यवहार से खिनता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में मदद करेगा। मांगलिक खर्च संभव है।

You cannot copy content of this page