PALI SIROHI ONLINE
मेष;अष्टम चंद्रमा रहेगा। सुबह निराशा हो सकती है। शाम तक सब ठीक हो जाएगा। सोमवार से कार्य में गति आएगी। मंगल की दोपहर के बाद से समय में और सुधार होगा, जो शनिवार तक व्यवस्थित ढंग से चलता रहेगा।
तुला;रविवार शाम के बाद प्रसन्नता प्राप्त होगी। अतिथियों का आगमन हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। बुध एवं गुरुवार भी अनुकूल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। शुक्र एवं शनिवार को संभलकर रहना होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
वृषभ;आरंभ अच्छा होगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। मंगल से गुरुवार की दोपहर तक स्वयं के वाहन में खराबी की समस्या हो सकती है। सहयोग की अपेक्षा किसी से न रखें। शुक्रवार को राहत मिलेगी। शनिवार का दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक;प्रथम चंद्र राशि में रहेगा। समय उत्तम रहेगा। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आय अच्छी बनी रहेगी। सप्ताह मध्य में संपत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताहांत में कार्यों में सफलता मिलेगी।
मिथुन;आरंभ में छोटी सफलता मिल सकती है। सप्ताह मध्य में चंद्र के गोचर से आय बेहतर बनी रहेगी। कीमती सामान खरीदने की योजना बन सकती है। शुक्र एवं शनिवार को सतर्क रहना होगा। अनावश्यक व्यय हो सकते हैं।
धनु;व्यय की अधिकता से मन खिन्न रहेगा। मंगल की दोपहर से स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। पुराने दोस्तों से मिलना होगा। ऋण संबंधी समस्या का निराकरण होगा। गुरु से शनिवार तक धन की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी।
कर्क;रविवार शाम के पश्चात पंचम चंद्र आर्थिक तरक्की देगा। नए मित्र मिलेंगे। बुध एवं गुरुवार को मन व्यथित हो सकता। अकेले कहीं जाने से बचें। शुक्र एवं शनिवार को समय पक्ष का रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर;प्राचीन जगहों पर जाने का मौका मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी। मंगल से गुरुवार तक तनाव रहेगा। योजनाएं लीक हो सकती हैं। शुक्र एवं शनिवार को समय पक्ष का हो जाएगा। धन की प्राप्ति सुगम होगी। विरोधी शांत होंगे।
सिंह;मंगल की दोपहर तक कार्य में दिक्कत हो सकती है। सहयोगियों से संपर्क नहीं हो पाएगा। इसके पश्चात धार्मिक एवं आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सप्ताहांत में कोई बड़ी सफलता प्राप्त होने के योग हैं। नया वाहन भी मिल सकता है।
कुंभ;नए काम मिलेंगे। मंगल से गुरुवार की दोपहर तक सबसे अच्छा समय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। शुक्र एवं शनिवार को संभलकर रहने का समय है। स्थाई संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
कन्या;भाग्य पूर्णतः अनुकूल बना हुआ है। चंद्र का गोचर भी लाभ में वृद्धि करेगा। संपत्ति से लाभ एवं वृद्धि का योग है। बुधवार एवं गुरुवार को कुछ चिंताजनक घट सकता है। शत्रुओं से सचेत रहें। सप्ताहांत में सहयोग प्राप्त होगा।
मीन;नवम चंद्रमा से भाइयों का सहयोग मिलेगा। आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। सप्ताह मध्य में व्यस्तता अधिक रहेगी। यात्रा का योग भी बना हुआ है। शुक्र एवं शनिवार को आय की प्राप्ति होगी। कोई अटका कार्य बन सकता है।


