PALI SIROHI ONLINE
मेष;चंद्र का गोचर आय को बढ़ाएगा एवं खुश होने का मौका देगा। विरोधी शांत रहेंगे। कार्य भी समय पर होंगे। सप्ताह मध्य में चंद्र के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। गुरुवार की दोपहर के बाद पुनः लाभकी स्थिति में आ जाएंगे।
तुला;कोई रुका काम बन सकता है। यात्राएं सुखद रहेंगी। विरोधियों को शांत रखने में सफल होंगे। सप्ताहांत में संतान का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। न्यायालयीन मामलों में सफलता की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ;दशम चंद्रमा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य समय पर होंगे। योजनाएं सफल होंगी। मंगल एवं बुधवार को आय में वृद्धि होगी। समस्याओं का निदान प्राप्त होगा। शुक्र को व्यय में वृद्धि हो सकती है। शनिवार की सुबह मन निराश रहेगा।
वृश्चिक;चतुर्थ चंद्र से आरंभ होगा। मंगलवार की शाम से अनुकूलता प्राप्त होगी। काम समय पर होंगे। संतान से सुख मिलेगा। सप्ताहांत में कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त होने की संभावना नहीं है। मन उदास रह सकता है। आय सामान्य रहेगी।
मिथुन;नवम चंद्र से राशि को बल प्राप्त होगा। आय उत्तम रहेगी। स्थायी संपत्ति से लाभ मिलेगा एवं भाग्य का साथ रहेगा। सप्ताहांत में धार्मिक कार्य करने का मौका मिलेगा। समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।
धनु;चंद्र तीसरा रहेगा। आरंभ अच्छा होगा। बुधवार एवं गुरुवार को कुछ चिंताजनक समय रह सकता है। आय में गिरावट हो सकती है। शुक्रवार से पुनः स्थितियों में सुधार दिखाई देगा। शनिवार अच्छा रहने की संभावना है।
कर्क;अष्टम चंद्र के कारण तनाव रहेगा एवं आय कम होगी। मंगल की दोपहर के बाद से समय में सुधार दिखाई देगा। सप्ताह के शेष दिनों में भी समय व्यवस्थित रहेगा। कार्य में बढ़ोतरी होगी। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा।
मकर;स्थायी संपत्ति से धन की आवक अच्छी रहेगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। कार्य की तारीफ होगी। गुरुवार दोपहर के बाद से आय कम हो सकती है। तनाव में वृद्धि होगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह;चंद्र की दृष्टि राशि पर है। कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है। मंगल एवं बुधवार को कुछ गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। गुरुवार से स्थितियां पक्ष की हो जाएंगी। आय उत्तम रहेगी। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्राएं लाभप्रद होंगी।
कुंभ;भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा एवं आय उत्तम रहेगी। धार्मिक कार्यों में संलग्न होंगे। भाग्य भी अनुकूल है। सप्ताहांत में किसी बड़े कार्य के होने की संभावना है। धन लाभ होगा एवं न्यायालयीन मामलों में सफलता की प्राप्ति होगी।
कन्या;षष्ठम चंद्रमा रहेगा। लाभ की स्थिति बनी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा, किंतु कुछ कमी महसूस होगी। सप्ताह के मध्य में स्थिति मजबूत होगी। अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। शनिवार की दोपहर के बाद से आराम मिलेगा।
मीन;चंद्र द्वादश रहेगा, जो मामूली दिक्कत दे सकता है। आय में कमी के साथ कार्य में बाधा आ सकती है। मंगलवार से समय अनुकूल होने से राहत प्राप्त होगी। मध्य में चंद्र का गोचर शुभ फल देने वाला होगा। यात्राएं सफल होंगी।


