• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 16, 2026
in Local
0
पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मैष;शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल: अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। सोच-समझकर काम शुरू करें, सफलता मिलेगी। कड़वी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं। अटके काम पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद कारोबारी उलझनें बढ़ेंगी। प्रियजन का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, आरोप लग सकते हैं। साझेदारी में दरार की आशंका है। आलस्य किया तो अच्छे अवसर गंवा देंगे।

तुला;शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला दुविधा की स्थिति में काम करना मुश्किल होगा। सहयोगी आप पर दोष लगाने की कोशिश करेंगे। अड़ियल रवैया भारी पड़ सकता है। कोई झूठ बोलकर आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

मकर;शुभ अंक 8, शुभ रंग हरा : व्यापारिक योजनाओं के कारण व्यस्तता बढ़ेगी। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक कारणों से यात्रा के योग हैं। सही समय पर निर्णय लें, वरना निराशा बढ़ेगी।

वृष;शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी झूठ बोलकर काम निकालने से बचें। जिद में अपना नुकसान न करें। सामूहिक कार्यों में अकेले फैसला न लें, तनाव कम होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नए सौदे लाभदायक रहेंगे।

सिंह;शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी नया जोखिम न लें, चल रहे कामों से ही लाभ मिलेगा। धीमी गति से काम करें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। घरेलू मामलों में बाहरी दखल से बात बिगड़ सकती है, सावधानी बरतें।

वृश्चिक;शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : मेहनत से हर काम आसान होगा। तीखी बातों से करीबी रिश्तों में दरार आ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा काम मिलेगा। दौड़धूप के शानदार परिणाम सामने आएंगे।

कुंभ;शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : मित्रों के सुझावों से मुश्किल हल हो सकती है, उनकी अनदेखी न करें। आप जिनसे मिलने की कोशिश कर रहे हैं, वे खुद आपके पास आएंगे। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

मिथुन;शुभ अंक १, शुभ रंग फिरोजी : समय काम पूरा करने का दबाव रहेगा। नए काम की परेशानियों से मन विचलित हो सकता है, धैर्य रखें। नाराज चल रहे लोग अब आपके साथ खड़े होंगे। राज्यपक्ष से लाभ की संभावना है।

कन्या;शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी काम टालने की आदत से नुकसान संभव है। रुके काम आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक लाभके अवसर मिलेंगे। अधिकारियों की अनदेखी से काम में दिक्कत आ सकती है। विनम्र रहें।

धनु;शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी: खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। सुविधाओं की कमी से काम में बाधा आएगी। आलोचना से आत्मविश्वास कमजोर न होने दें। यात्रा टालना बेहतर है। विवाद से दूर रहें।

मीन;शुभ अंक 1, शुभ रंग काला : स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। घरेलू खचों में कटौती से रिश्तों में तनाव आ सकता है। छोटी सी गलती बड़ा नुकसान करा सकती है। मामूली बात पर सहकर्मियों से अनबन संभव है।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा घी ,तेल ,दाले सामान भाव पढे

Next Post

भीनमाल में ट्रैक्टर-पिकअप की भिड़ंत, 9 साल के मासूम की मौतः गुजरात से सुंधामाता आए थे श्रद्धालु, 14 लोग घायल

Next Post
भीनमाल में ट्रैक्टर-पिकअप की भिड़ंत, 9 साल के मासूम की मौतः गुजरात से सुंधामाता आए थे श्रद्धालु, 14 लोग घायल

भीनमाल में ट्रैक्टर-पिकअप की भिड़ंत, 9 साल के मासूम की मौतः गुजरात से सुंधामाता आए थे श्रद्धालु, 14 लोग घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page