• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 21, 2026
in Local
0
पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मेष शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी: तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। खर्च की अधिकता के चलते आय के नए स्रोत ढूंढने पड़ेंगे। कामकाज में देरी से परेशानी संभव है। निजी काम के लिए सिफारिश करवानी पड़ेगी।

वृष शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल व्यापारिक सौदे हाथ से निकलने का मलाल रहेगा। परिणय चर्चाओं में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। व्यर्थ की बातों में समय व धन बर्बाद होगा। जिद में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे।

मिथुन शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी : जो लोग विरोध कर रहे थे, अब वे सहयोग के लिए आगे आएंगे। कार्यस्थल की समस्या दूर होगी। वर्चस्व बनाने के चक्कर में, आप लोगों को नाराज कर बैठेंगे। पारिवारिक यात्रा का योग है।

कर्क शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला व्यापारिक विस्तार की योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है। युवा । युवाओं को अध्ययन संबंधी चिंता हो सकती है। तनाव के चलते मन अशांत रहेगा।

सिंह शुभ अंक 8, शुभ रंग काला: विवाद टालने में सफलता मिलेगी। साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं। अपने मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। भावनात्मक संबंधों में मजबूती आ सकती है। यात्रा सुखद रहेगी।

कन्या शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा मित्रों से मुलाकात होगी। साझेदारी में गतिरोध बढ़ सकता है। काम की धीमी गति परेशान कर सकती है। निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव संभव है। लेनदेन में सावधानी बरतें, उलझने की संभावना है।

तुला शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा: स्वास्थ्य में मकर शुभसुधार से राहत मिलेगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन तरक्की में सहायक रहेगा। सुविधा नहीं मिलने से काम में परेशानी हो सकती है। दिखावे के चलते कर्ज का बोझ बढ़ सकता है।

वृश्चिक शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला व्यापारिक कायों में प्रगति संभव है। नौकरी तलाश रहे लोगों को अनुकूल सफलता मिल सकती है। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। विरोधी उलझाने का प्रयास करेंगे। धैर्य रखें।

धनु शुभ अंक 1, शुभ रंग बैंगनी: कार्यस्थल पर सबकी सहमति से फैसले लें, लाभमिलेगा। आपकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। मांगलिक खर्च की संभावना है। सोच-समझकर निवेश करें।

मकर;अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : समय पर काम पूरा नहीं होने से नुकसान हो सकता है। अधिकारी आपके कामकाज से नाराज हो सकते हैं। रुकी हुई योजना शुरू होने से से लाभसंभव है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगीः प्रसन्नतादायक समाचारों से उत्साहित रहेंगे। अटके काम आसानी से पूरे होंगे। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। कार्यस्थल पर आगे बढ़कर काम करने से सुविधाएं मिलेंगी। तनाव दूर होगा।

मीन शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : अधिकारियों से मेलजोल लाभदायक रहेगा। सामूहिक काम में सोच-समझकर आगे बढ़ें, लाभ सीमित हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। अधीनस्थों के कारण काम में रुकावट आ सकती है।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा घी तेल सामान भाव पढे

Next Post

आबूरोड में श्रमिकों ने किया प्रदर्शन: 5 सूत्रीय मांगें रखीं, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

Next Post
आबूरोड में श्रमिकों ने किया प्रदर्शन: 5 सूत्रीय मांगें रखीं, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

आबूरोड में श्रमिकों ने किया प्रदर्शन: 5 सूत्रीय मांगें रखीं, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page