पढे आज शुक्रवार का आपका राशिफ़ल
PALI SIROHI ONLINE
मेष:शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा: अधिक खर्च, लेनदेन और कार्यस्थल पर अधिकारों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। आप बिखरे कामों को समेटने और अधिकारियों से तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
वृष;शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा : ऊहापोह की स्थिति तरक्की में बाधक बनेगी, लेकिन रुकी योजनाएं शुरू होने से आकस्मिक लाभ होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। युवाओं को कॅरियर के बेहतर विकल्प मिल सकते हैं।
मिथुन;शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : भाग्योदय के अवसर और दौड़धूप के शानदार परिणाम मिलेंगे। जल्दबाजी में किए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। अविवाहितों में वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साह रहेगा। धैर्य रखें।
कर्क:शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : जरूरी काम पहले कर क्योंकि बाद में सुविधा मिकाम हो सकता है। संतान का कॅरियर निश्चित होने से प्रसन्नता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
सिंह:शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : दिन-रात की मेहनत से प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर सफलता मिलने की उम्मीद है। बाहरी दबाव और तीखी बातों के कारण आप अपने करीबियों को नाराज कर बैठेंगे। विवादास्पद मामलों से दूर रहें।
कन्या;शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला मांगलिक खर्च के साथ-साथ एकाएक लाभ के अवसर मिलेंगे। रुके कामों में गति आने में समय लगेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मेहनत का लाभ नहीं मिलने से निराशा होगी।
तुला;शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला : बाहरी दबाव और तीखे बोलों के कारण अपनों को दुश्मन बनाने से बचें। सपने साकार करने का समय है। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कारोबार के विस्तार की उम्मीद हैं।
वृश्चिक;शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी: मेहनत का पूरा लाभ मिलने की उम्मीद है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्च संभव है। मित्रमंडली का सहयोग मिलेगा।
धनु;शुभ अंक 6, शुभ रंग लाल अटका धन मिलने और आयात-निर्यात के कारोबार में आकस्मिक लाभ के आसार हैं। विरोधी आपके खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। विनम्र रहें।
मकर शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : प्रसत्रता के साथ दिन की शुरुआत होगी। परिणय चर्चाओं में सफलता की उम्मीद है। आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन की व्यवस्था हो जाएगी। खान-पान में सावधानी बरतें। नए संपर्क बनेंगे।
कुंभ शुभ अंक 1, शुभ रंग काला : शुरुआती परेशानी के बाद दिन अच्छा रहेगा। अनुभवी लोगों के साथ और अधिकारियों से मेलजोल से कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। छोटे-छोटे झगड़ों से रिश्तों में दरार न आने दें।
मीन शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी : महत्वपूर्ण काम पहले निपटाएं, बाद में अवसर मिलना मुश्किल होगा। आत्मविश्वास की कमी से काम उलझ सकते हैं। मित्र ही आपका विरोध करेंगे। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
