• May 1, 2026

पढे आज शुक्रवार का आपका राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मेष;शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला: आपको सपने पूरे करने का अवसर मिलेगा। उच्च अध्ययन में आ रही बाधा भी दूर होगी। कामकाज की अनदेखी से समस्या हो सकती है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बना रहेगा। धैर्य रखें।

वृष;शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : कारोबार का विस्तार संभव है। मित्रों से मुलाकात होगी। दांपत्य संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। राज्यपक्ष से लाभ संभव है। परिणाम की चिंता छोड़कर काम में जुट जाएं, सफलता मिलेगी।

कर्क;शुभ अंक 1, शुभ रंग काला: रुके हुए कामों में गति आएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी होगी। महत्वपूर्ण सौदे हाथ से निकलने का मलाल रहेगा। जानबूझकर लोग उलझाने का प्रयास कर सकते हैं। विनम्र रहें।

सिंह;शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कारोबारी विस्तार की रूपरेखा बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है।

तुला;शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला: भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिलेगा। झूठ बोलकर सहकर्मी परेशान करने का प्रयास करेंगे। तनाव की स्थिति सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

वृश्चिक शुभ;अंक 4, शुभ रंग नारंगी : सुविधा नहीं मिलने से काम में देरी होगी। मन की शांति के लिए पूजा-पाठ एवं ध्यान-योग का सहारा लेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से खिनता बढ़ेगी। चापलूस लोगों के कारण नीचा देखना पड़ेगा।

मकर;शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। जल्दी काम निपटाने के चक्कर में गलती कर बैठेंगे। धीमी शुरुआत के बावजूद लाभ की संभावना बनेगी।

कुंभ शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी : अधिकारियों मेलजोल का लाभ मिलेगा। सोच-समझकर अपनी बात कहें, सफलता मिलेगी। संतान के कॅरियर की चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक कलह के चलते मन अशांत रहेगा। विवाद से बचें।

मिथुन शुभ अंक 9, शुभ रंग भूराः कार्यस्थल पर चल रहा टकराव दूर होगा। छोटी सी लापरवाही आपके लिए घातक हो सकती है। अनुभव की कमी से योजना अटक सकती है। परिवार के सहयोग से आपकी मुश्किलें कम होंगी।

कन्या;शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी: दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। विपरीत माहौल में समझौता करना लाभदायक रहेगा। आय में बढ़ोतरी संभव है। व्यर्थ टकराव की स्थिति बनी रहेगी।

धनु;शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा सेहत बिगड़ने से मन अशांत रहेगा। बुजुर्गों का मार्गदर्शन आगे बढ़ने में लाभदायक हो सकता है। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझेगा। व्यापारिक सौदे लाभ देंगे।

मीन;शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : निजी संबंधों में सुधार से मन प्रसन्न होगा। लेनदेन को लेकर आप संदेह के घेरे में आ सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। न चाहते हुए भी कार्यस्थल पर समझौता करना पड़ सकता है।

You cannot copy content of this page