PALI SIROHI ONLINE
मेष;-शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी परिणय चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। व्यर्थ पूंजी निवेश से नुकसान हो सकता है। महत्वाकांक्षी योजना अटकने से निराशा संभव है। समय पर काम पूरा करने का दबाव बन सकता है।
वृष: शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा: गुस्सा छोड़कर नई शुरुआत करें, राह आसान होगी। विरोधी बनते काम बिगाड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश की संभावना है। कार्यस्थल पर काम करने में परेशानी हो सकती है। धार्मिक यात्रा का योग है।
मिथुन शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : भय की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। साझेदारी में चल रही योजना लाभ देगी। निजी काम को लेकर दौड़धूप रहेगी। बिखरे काम समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कर्क;-शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल अटका धन मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सबकी सहमती लेकर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। तनाव की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है। धर्मिक आयोजन प्रसन्नतादायक हो सकते हैं।
सिंह-शुभ अंक 1, शुभ रंग भूरा परिवार की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। बुजुर्गों का मार्ग दर्शन आगे बढ़ने में सहायक रहेगा। नए सौदे हाथ आने की उम्मीद बन सकती है। मन ही मन अनहोनी का भय बना रहेगा। साख बढ़ेगी।
कन्या;-शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला भावुकता में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। दुविधा की स्थिति प्रगति में बाधक रहेगी। साझेदारी टूटने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर के रखरखाव पर भारी खर्च की संभावना बनेगी।
तुला-शुभ अंक 7, शुभ रंग काला वक्त के साथ कार्ययोजना में बदलाव कर सकते हैं। सामाजिक जीवन में भागीदारी बढ़ेगी। नए काम की शुरुआत को लेकर दौड़धूप बढ़ सकती है। पुराने झगड़े सुलझने के आसार हैं।
वृश्चिक-शुभ अंक 6 शुभ रंग पीला आलस्य छोड़कर काम में जुट जाएं, सफलता मिल सकती है। राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। नजरिया बदलने से हालात भी बदलेंगे।
धनु-शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी आपका रुखा व्यवहार सहयोगियों को नाराज कर सकता है। धीमी शुरुआत के बावजूद बेहतर सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफल रहेंगे। नए संपकों का लाभ मिलेगा।
मकर;-शुभ अंक 4, शुभ रंग नारंगी : स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। मित्रों के बदले व्यवहार से खित्रता बढ़ेगी। आय-व्यय में तालमेल की कमी अखरेगी। विवादास्पद मामले सुलझने के आसार हैं। कानूनी मामले पक्ष में हल होंगे।
कुंभ शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी : बात को खुलकर कहें, सबकी सहमति मिलेगी। परिणाम की चिंता किए बिना काम में में जुट जाएं सफलता संभव है। भावुकता में लिए फैसले परेशानी का कारण बन सकते हैं। विरोधी परास्त होंगे।
मीन शुभ अंक 2, शुभ रंग बैंगनी : उच्च अध्ययन में आ रही बाधा से विद्यार्थी परेशान रहेंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही से उल्लास का माहौल रहेगा। सहयोगी वक्त पड़ने पर काम से मुकर सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।
