PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी : विवादास्पद मामलों में समझौता करना लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल की चुनौतियों का सामना करना मुश्किल होगा, लेकिन अधिकारियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। धन लाभ के योग हैं।
वृष;शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी: प्रेम संबंधों में निराशा मिल सकती है। दूसरों को संतुष्ट करने की आपकी कोशिशें नाकाम रहेंगी। सामूहिक कार्यों में सबकी सहमति से आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। यात्रा टालना बेहतर है।
मिथुन;शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : बुजुगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सुख-सुविधाओं और वाहन पर खर्च की संभावना बनेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। धार्मिक कार्यों में धन व्यय हो सकता है।
कर्क;शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी: अनावश्यक तनाव रहेगा, लेकिन दुविधा दूर होगी। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। आय-व्यय में तालमेल की कमी खटकेगी। व्यापारिक सौदों में लाभ की संभावना बनेगी।
सिंह;शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा: नई योजनाओं की शुरुआत फायदेमंद रहेगी। काम में देरी से अधिकारी नाराज होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर लेंगे। लेन-देन के मामले सुलझेंगे।
कन्या;शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद परिवार के साथ समय बिताकर खुशी होगी। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च की संभावना है। अटके हुए कामों में गति आएगी। नए संपकों से लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक;शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल निजी समस्याओं को सुलझाने में समय लगेगा। राजकीय कार्य आसानी से पूरे होंगे। खुलकर विरोध करने से आप सबके निशाने पर आ सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु;शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी: जरूरी काम पहले निपटाएं, बाद में मुश्किल हो सकती है। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। मांगलिक कार्यों पर खर्च की रूपरेखा बनेगी। आय में वृद्धि होगी।
तुला;शुभ अंक 8, शुभ रंग फिरोजी: झूठ बोलने से परेशानी में पड़ सकते हैं। साझेदारी टूटने से नुकसान संभव है। काम में देरी से लाभ सीमित रहेगा। खान-पान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। अटका धन मिलने के आसार हैं।
मकर;शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : कार्यस्थल पर टकराव की स्थिति बन सकती है। जरूरी सुविधाएं मिलने से सोचे हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। अपनों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
कुंभ;शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। जोखिम भरे कायों से बचें, नुकसान हो सकता है। रिश्तों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। यात्रा के योग हैं।
मीन;शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी : युवाओं को करियर में बेहतर विकल्प मिलेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर शामिल होने के अवसर मिलेंगे। साझेदारी के व्यापार में बड़ा लाभ संभव

