PALI SIROHI ONLINE
रानीवाड़ा-रानीवाड़ा पंचायत समिति के कांग्रेस के प्रधान राघवेंद्र सिंह देवड़ा के खिलाफ बुधवार को पंचायत समिति के 14 सदस्यों ने सांचौर कलेक्टर शक्ति सिंह को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। रानीवाड़ा पंचायत समिति में 27 पंचायत समिति सदस्य हैं। जिसमें से 21 सदस्यों ने हस्ताक्षर करके अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े तीन साल में हमारे क्षेत्र में विकास के कार्य नहीं हुए। जिसके चलते अब अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं।
बता देते है कि रानीवाड़ा पंचायत समिति में 27 सदस्यों में से कांग्रेस के 22 और भाजपा के 5 सदस्य हैं। मौजूदा प्रधान राघवेन्द्रसिंह देवड़ा कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित प्रधान है। देवड़ा पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह देवड़ा के पुत्र हैं।
2008 के विधानसभा चुनावों में देवड़ा का टिकट काटकर भाजपा ने नारायणसिंह देवल को दिया था। जिसके बाद देवड़ा ने निर्दलीय चुनाव लड लिए। भाजपा ने उन्हे 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। बाद में वे कांग्रेस में शामिल होकर पुत्र राघवेन्द्रसिंह को प्रधान मनाने में सफल रहे।
गत विधानसभा चुनावों में पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह देवड़ा की फिर से घर वापसी होने के बाद प्रधान राघवेन्द्रसिंह देवडा पर पंचायत समिति के सदस्य खासे नाराज थे और दबी जुबान में उन्हे हटाने की मुहिम चलाने लगे।
नतीजन, बुधवार को प्रधान को छोडकर 21 कांग्रेस सदस्य ने अविश्वास पत्र के पक्ष में हस्ताक्षर किए। 21 में दो जने कल्याणसिंह काबा और रेखादेवी नरपत पुरोहित प्रवास पर होने के कारण उन्होंने सहमति पत्र भी भेजा।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य में कृष्णकुमार रूपाराम चौधरी, रतनकंवर शेरसिंह लाखावास, रमीला हेमाराम मेघवाल, प्रवीणकुमार अमराराम कोली, हेमीदेवी रतनाराम देवासी, शेरूराम मोवाराम भील, जगुदेवी वाघाराम देवासी, छगनाराम कचराराम मेघवाल, चुनाराम जीवाराम मेघवाल, रिंकुकंवर भैरूसिंह देवड़ा, गीगी हमीराराम देवासी, रसुदेवी पदमाराम भील, पवीदेवी गणेशाराम भील, लखमाराम थानाराम देवासी, महादेवाराम खेताराम देवासी, पंखुदेवी जबाराराम, कालाराम धरमाराम देवासी, बंसतीकुमारी गोवाराम मेघवाल, फेंसीकुमारी और इशाराम कोली मौजूद थे। जबकि दो जनों का सहमति पत्र साथ में रहा।