• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानीवाड़ा में ट्रेन की चपेट में आया युवकः गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 9, 2026
in Local
0
रानीवाड़ा में ट्रेन की चपेट में आया युवकः गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर

PALI SIROHI ONLINE

रानीवाड़ा-रानीवाड़ा में शनिवार को सेवाड़िया क्रॉसिंग से रानीवाड़ा की ओर अंडरब्रिज के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीवाड़ा ले जाया गया। डॉक्टरों ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे सांचौर रेफर कर दिया गया।मानसिक रूप से अस्वस्थ था युवक

घायल युवक की पहचान सांचौर निवासी विशाल कुमार जीनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके रिश्तेदार रानीवाड़ा क्षेत्र में रहते हैं। परिजनों के अनुसार, युवक की मानसिक स्थिति कभी-कभी ठीक नहीं रहती, जिसके कारण वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाता है और कई दिनों तक वापस नहीं लौटता।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया।

Previous Post

घूमने निकली बेटी लापता हुई: 19 साल की पत्नी भी घर से गायब हुई, जोधपुर में 7 अलग-अलग मामले सामने आए

Next Post

बीसलपुर के कृष्णपाल पारंगी को मिला मॉडरेटर ऑफ आई.एन.डब्ल्यू. अवार्ड्स 2025 सम्मान

Next Post

बीसलपुर के कृष्णपाल पारंगी को मिला मॉडरेटर ऑफ आई.एन.डब्ल्यू. अवार्ड्स 2025 सम्मान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page