• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वरकाणा-ग्रामीण सेवा शिविर में 10 वर्ष पुरानी राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि का हुआ समाधान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 17, 2026
in Local
0
वरकाणा-ग्रामीण सेवा शिविर में 10 वर्ष पुरानी राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि का हुआ समाधान

PALI SIROHI ONLINE

वरकाणा-ग्रामीण सेवा शिविर में 10 वर्ष पुरानी राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि का हुआ समाधान
नगराज वैष्णव

रानी /वरकाणा। ग्राम पंचायत वरकाणा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बन रहा है। शिविर में वरकाणा निवासी मुकेश पुत्र उमाराम माली ने अपनी खातेदारी भूमि से संबंधित समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी।

मुकेश ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम के स्थान पर गलत तरीके से मुलाराम पुत्र उमाराम दर्ज था, जिसके कारण वे वर्षों से विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहे। जानकारी के अभाव में वे लगभग दस वर्षों तक अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ग्रामीण सेवा शिविर में उपस्थित होकर उन्होंने अपनी समस्या से पटवारी हल्का वरकाणा एवं उपखण्ड अधिकारी को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी ने तत्काल आवश्यक निर्देश दिए, जिसके बाद शिविर में ही राजस्व अभिलेखों में संशोधन कर गलत नाम को हटाकर मुकेश पुत्र उमाराम दर्ज कर दिया गया।

समस्या का मौके पर समाधान होने से मुकेश ने खुशी व्यक्त करते हुए शिविर प्रभारी, पटवारी एवं उपखण्ड अधिकारी का आभार जताया। ग्रामीण सेवा शिविर की इस त्वरित कार्रवाई को प्रशासन की प्रभावी कार्यशैली का उदाहरण माना जा रहा है।

Previous Post

महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया माल्यार्पण

Next Post

आबूरोड ईओ अनिल झिंगोनिया निलंबितःमुख्यालय जयपुर किया गया, विभाग ने की अनुशासनिक कार्रवाई

Next Post
आबूरोड ईओ अनिल झिंगोनिया निलंबितःमुख्यालय जयपुर किया गया, विभाग ने की अनुशासनिक कार्रवाई

आबूरोड ईओ अनिल झिंगोनिया निलंबितःमुख्यालय जयपुर किया गया, विभाग ने की अनुशासनिक कार्रवाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page