• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-आंधी-तूफान से रानी क्षेत्र में भारी नुकसान, कई पेड़ धराशायी, 16 घण्टे बिजली व्यवस्था ठप, दुरुस्त करने का प्रयास जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 31, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आंधी-तूफान से रानी क्षेत्र में भारी नुकसान, कई पेड़ धराशायी, 16 घण्टे बिजली व्यवस्था ठप, दुरुस्त करने का प्रयास जारी
नगराज वैष्णव
रानी क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तूफान के कारण नगर के विभिन्न स्थानों पर पेड़ एवं उनकी शाखाएं टूटकर गिर गईं। रानी मेन बाजार स्थित नगरपालिका परिसर में एक पीपल का पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं स्टेशन पार्किंग, दादावाड़ी तथा रानी-खीमेल-फालना मार्ग पर करीब आठ नीम के पेड़ आंधी की चपेट में आकर गिर गए।
गनीमत रही कि इस प्राकृतिक आपदा में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई स्थानों पर आर्थिक नुकसान हुआ है। बाजारों में दुकानों के सामने लगाई गई छाया के लिए लोहे की मेट एवं टीन शेड टूट गए, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।


आंधी-तूफान के कारण विद्युत व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। रानी क्षेत्र में पिछले लगभग 16 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आमजन को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं होने से पेयजल आपूर्ति एवं अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए हैं।
स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग एवं प्रशासन से शीघ्र बिजली व्यवस्था बहाल करने तथा क्षतिग्रस्त पेड़ों को हटाकर यातायात सुचारु करने की मांग की है।

Previous Post

सुमेरपुर-रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे पांच दोस्तों की सड़क हादसे में मौत,,आखिरी सेल्फी बनी जीवन की अंतिम याद

Next Post

नाना-दो दर्जन से अधिक विधूत पोल व पेड़ गिरे, विधूत सप्लाई सुचारू करने को लेकर कही टीमें कार्य मे जुटी

Next Post

नाना-दो दर्जन से अधिक विधूत पोल व पेड़ गिरे, विधूत सप्लाई सुचारू करने को लेकर कही टीमें कार्य मे जुटी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page