• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, यह पाली की सियासत में भी नई चर्चाओं को हरी झंडी दे दी..?

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, यह पाली की सियासत में भी नई चर्चाओं को हरी झंडी दे दी..?

नगराज वैष्णव

रानी /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे ने पाली की राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी। मंच से जिस अंदाज में मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी और पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख के कामों की खुलकर प्रशंसा हुई, उसने कई राजनीतिक संकेत छोड़ दिए। खास बात यह रही कि यह तारीफ सामान्य औपचारिकता जैसी नहीं लगी, बल्कि नरेंद्र मोदी-अमित शाह शैली में सीधे कार्यकर्ताओं तक संदेश पहुंचाने वाली दिखाई दी।

विधानसभा चुनाव को ढाई साल गुजर चुके हैं और पंचायत-निकाय चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं और राजनीतिक नियुक्तियों का समय आने वाला है, ऐसे समय में मंच से दिए गए ये संकेत भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। पाली भले ऊपर से शांत राजनीतिक जमीन नजर आती हो, लेकिन यहां ऐसे कई धुरंधर मौजूद हैं जिनकी पकड़ जयपुर से लेकर दिल्ली तक मानी जाती है।

मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी की सहज और सादगी वाली राजनीति हो या पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का सेवा, संगठन और कार्यकर्ताओं पर प्रभाव, दोनों की ताकत कल के कार्यक्रम में साफ दिखाई दी। अभी पाली की राजनीति में अभी भी कई परतें खुलनी बाकी हैं। आने वाले पंचायत और निकाय चुनावों से पहले जिस तरह के संकेत मंच से दिए गए, उसने यह चर्चा जरूर शुरू कर दी है कि क्या भाजपा पाली में कोई नया राजनीतिक संतुलन साधने की तैयारी में है, या फिर यह सिर्फ संगठन को एकजुट रखने की रणनीति है।

फिलहाल इतना तय माना जा रहा है कि कल का कार्यक्रम सिर्फ ट्रेन को हरी झंडी दिखाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसने पाली की सियासत में भी नई चर्चाओं को हरी झंडी दे दी।यह पाली की राजनीति का नया अध्याय तो नहीं…?

Previous Post

बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने की जनसुनवाई

Next Post

बाली विधायक कोष से दी गई एम्बुलेंस अब पीएम नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने को लेकर गाव-गाव जा रही एंबुलेंस

Next Post

बाली विधायक कोष से दी गई एम्बुलेंस अब पीएम नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने को लेकर गाव-गाव जा रही एंबुलेंस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page