PALI SIROHI ONLINE
रानी थाने में सीएलजी बैठक आयोजित, बाहरा वफात व 15 अगस्त पर सौहार्द बनाए रखने पर जोर
सोशियल मीडिया पर किसी तरह की अनैतिक पोस्ट या गलत टिपणी कि तो खैर नही, ऐसे लोगो के विरुद्ध होगा मुकदमा, पत्रकारो को कहा सही भाषा तथा शब्दों का करे चयन -शिवा जोशी
नगराज वैष्णव
रानी पुलिस थाने में बाहरा वफात एवं स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों पर्वों के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस अधिकारि थानेदार सीआई आनन्द सांखला ने उपस्थित सीएलजी सदस्यों से पर्वों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाली गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने पर जोर दिया गया।
उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी ने बताया की चेतावनी है उम्मीदवारो के एक दुसरे पर अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करे ! कैमरे बंद तथा ट्राफिक, पानी की पाईप लाईन की मिट्टी को ठिक करवाना , तहसीलदार अम्बा लाल बोसीया तथा थाना अधिकारी आनन्द सांखला एएसआई मांगीलाल विशनोई तथा
इस अवसर पर रानी भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत, विजोवा मंडल अध्यक्ष उत्तमसिंह राज पुरोहित, कुशलराज मेहता, मुकेश गर्ग , मनोज दवे, मनीष बंजारा, बाबू भाट, जगदीश खंडेलवाल, मोहन सोलंकी, रमेश खारवाल, विक्रम सोलंकी, सुनील बैरवा, प्रतापराम मिना, मुकेशभंडारी तरुण खारवाल, निलेश सोनी नागौरी, केवल चौधरी बाली, नाडोल से मनोहर सिंह, कैला श प्रजापत, विकास गारु, विशाल माली सहित सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे। नाडोल कैमरे बंद का भी मामला उठाया !



