PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी में विशाल निःशुल्क दिव्यांग शिविर का शुभारंभ, पहले दिन 198 को मिला लाभ
रानी। सांई धाम मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क दिव्यांग शिविर का शुभारंभ पूज्य जयानंद सुरीश्वरजी के मंगलाचरण के पश्चात उपखंड अधिकारी श्रीमती शिवा जोशी ने किया।
शिविर का आयोजन श्री चुनीलाल बख्तावरमल मेहता चेरिटेबल ट्रस्ट, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पाली तथा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।
पहले दिन 198 दिव्यांगजनों को कान की मशीन, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, कृत्रिम पैर, कैलिपर्स सहित विभिन्न उपकरण नि:शुल्क वितरित किए गए।
ओवरब्रिज मरम्मत कार्य के कारण कई दिव्यांगों को दो किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर पहुंचना पड़ा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि भरत राठौड , डालचंद चौहान , सोनू बेन , हरीश गेहलोत , रानी ईयो मगाराम चौधरी , जनप्रतिनिधियो का माला दुपटा मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया ! लॉयन्स क्लब के मेम्बर भी रहे उपस्थित घिसूलाल चौधरी , हरीश सुराणा , रुपचंद पुनमिया , अशोक जैन , जयंतिलाल वैष्णव , दिनेश जैन पाली से भण्डारी ,एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

