PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विंगरला (रानी) के प्रधानाचार्य महावीर सिंह सोनीगरा ने अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO), रानी के पद पर पदस्थापन के बाद पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सीबीईओ रानी सुमेर सिंह सोनीगरा की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण कराया गया।
पदभार ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) रानी खंड के संयोजक (अध्यक्ष) लक्ष्मण सिंह गिरवर, पाली जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह महेचा, जिला मीडिया प्रभारी दीपक वैष्णव एवं महिपाल सिंह ने दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समारोह में सुरेशजी भाटी (RP), जितेन्द्र देवपाल (RP), वरिष्ठ अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती शीला गर्ग, वरिष्ठ सहायक धनराज बावल तथा वरिष्ठ सहायक दिवेश कालवा का भी कार्यग्रहण के अवसर पर स्वागत किया गया।
इस दौरान एसीबीईओ नेनारामजी, प्रधानाचार्य दलपत सिंह राजपुरोहित, प्रधानाचार्य सोहन सिंह, हनवंत सिंह जेतपुरा, निखिल कुमार वैष्णव, खीमारामजी सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


