PALI SIROHI ONLINE
सेवानिवृत्ति समारोह धूमधाम से सम्पन्न, शिक्षाविद् शेवाराम पंवार का किया सम्मान
नगराज वैष्णव
रानी, 1 जून। राजकीय सेवा में अपने जीवन के 60 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर उपाचार्य शेवाराम जी पंवार के सम्मान में 31 मई 2026 को भव्य सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान और दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि श्री पंवार ने अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उनकी कार्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण भाव सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, रानी शाखा के पदाधिकारियों ने भी उनके निवास स्थान पर पहुंचकर साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह में महासंघ के संयोजक लक्ष्मण सिंह गिरवर, सहसंयोजक मगाराम सोलंकी, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह, पूर्व अध्यक्ष खीमाराम जी तथा जिला मीडिया प्रभारी दीपक वैष्णव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन श्री पंवार के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ।

