PALI SIROHI ONLINE
रानी- श्री राजपूत सेवा समिति रानी के तत्वावधान में आयोजित षष्ठम प्रतिभा सम्मान समारोह नाडोल में आयोजित हुआ
नगराज वैष्णव
रानी – श्री राजपूत सेवा समिति रानी का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 25 दिसम्बर को आशापुरा माता जी मंदिर नाडोल में संत महेन्द्रनन्द जी महाराज ( गादीपति राधेकृष्णधाम गुडा मांगलियान के सानिध्य मे हुआ/ महेंद्रानन्द गिरीजी ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र मे नए आयाम स्थापित करनेआने वाले समय की मांग के अनुसार हर क्षेत्र में श्रेष्ठ बनने का प्रण लेकर गीता मे बताये कर्मशील सिद्धांत की पालना करने की बात कही
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र सिंह चौहान गुडा माताजी ,विशिष्ट अतिथि भुवनेश्वर सिंह चौहान,बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा ,लोकल आडिट संयुक्त सचिव दलपत सिंह राठौड़ , पाली उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र सिह राणावत , रानी सीबीईओ सुमेर सिंह सोनीगरा , रजनी सिंह शेखावत,लक्ष्मण सिंह कुम्पावत,गोविन्द सिंह जोधा , सेवा समिति के अध्यक्ष छैल सिंह डुठारिया ने विचार व्यक्त किये
रानी तहसील से सरकारी सेवा मे नव चयनित , खेल ओर उच्च शिक्षा मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 61 प्रतिभाओ को सम्मानित किया /इस राजपूत सेवा समिति रानी के कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह छोटी रानी, राजेंद्र सिंह जवाली ,जोर सिंह चौहान, भीम सिंह गुडा पृथ्वीराज ,लक्ष्मण सिंह गिरवर ,नरेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह,शैतान सिंह,नरपत सिंह सहित पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य व राजपूत समाज के बंधु व मातृ शक्ति मौजूद रहे

