• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी पुलिस थाने में सीएलजी बैठक आयोजित, आगामी त्योहारों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 26, 2026
in Local
0
रानी पुलिस थाने में सीएलजी बैठक आयोजित, आगामी त्योहारों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

PALI SIROHI ONLINE

रानी पुलिस थाने में सीएलजी बैठक आयोजित, आगामी त्योहारों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
नगराज वैष्णव
रानी पुलिस थाने में आगामी त्योहारों एवं बकरी ईद को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी, तहसीलदार मोहनलाल राठौड़ एवं रानी थाना अधिकारी सीआई आनन्द सांखला मौजूद रहे।
बैठक में बकरी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। तहसीलदार मोहनलाल राठौड़ ने कहा कि बकरे का मांस इधर-उधर नहीं फेंके, हैंडपम्पों पर बर्तन नहीं धोएं तथा गंदगी नहीं फैलाएं। उन्होंने गंदा पानी नालियों में नहीं बहाने की भी अपील की।

बैठक में सफेद लाइट लगी गाड़ियों, पुलिस हूटर का गलत उपयोग करने वाली काली स्कॉर्पियो गाड़ियों तथा बुलेट मोटरसाइकिलों में फायर साउंड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।
उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी ने सभी को बकरी ईद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
इस अवसर पर डालचंद चौहान, यशपाल सिंह, महावीर सिंह ,निलेश नागौरी, सोम मराठा, ललित सोनी, सुनील बैरवा, इलियास चढ़वा सहित सैकड़ों सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

Previous Post

पिंडवाड़ा-50 लाख की एमडी जब्तः अजारी फाटक के पास टैक्सी कार में पकड़ी अवैध ड्रग्स

Next Post

सुमेरपुर में बनेगा आईटीआई भवन, खर्च होंगे 8.50 करोड़ः भवन में वर्कशॉप, प्रैक्टिकल लैब्स और डिजिटल क्लासरूम बनेंगे

Next Post

सुमेरपुर में बनेगा आईटीआई भवन, खर्च होंगे 8.50 करोड़ः भवन में वर्कशॉप, प्रैक्टिकल लैब्स और डिजिटल क्लासरूम बनेंगे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page