• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-पुलिस-तस्करों में आमने-सामने फायरिंग:एक तस्कर के पैर में लगी गोली, 02 तस्कर गिरफ्तार, डोडा-पोस्त से भरी स्कॉर्पियो जब्त, नाडोल के समीप हुई कार्यवाही

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

पाली-पाली जिले के रानी थाना एरिया के रानी थाना एरिया के नाडोल के पास बुधवार रात को नाकाबंदी तोड़ कर तस्करों ने तेज रफ़्तार में स्कॉर्पियो दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया किया तो तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाड़मेर जिला निवासी 35 साल की तस्कर खेताराम के पैर में गोली लग गई। तस्करों ने भी कई फायर किए। गनीमत रही कि किसी भी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी।

पुलिस ने घायल तस्कर को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल गुरुवार सुबह इलाज के लिए लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।  बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह महेचा ने बताया कि स्कॉर्पियो में बैठे एक और तस्कर बाड़मेर जिला निवासी भेराराम को हिरासत में लिया और डोडा पोस्त से भरी स्कॉर्पियो जब्त की। डोडा पोस्त से भरी एक स्कॉर्पियो तस्कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जिसकी तलाश जारी।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो स्कॉर्पियो के मादक पदार्थ आ रहे है। इसलिए पुलिस ने नाडोल के पास नाकाबंदी की थी। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल रविंद्रसिंह खींची बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।

मुखबिर की सूचना पर की नाकाबंदी

पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन ने बताया कि मुखबिर से रानी थाना पुलिस को सूचना मिली कि मादक पदार्थों से भरी दो स्कोर्पियो रानी की तरफ आ रही है। इस उन्होंने नाडोल के पास नाकाबंदी की। जिसे देख तस्करों ने फायरिंग करते हुए गाड़ी तेज दौड़ाते हुए फायरिंग करते हुए नाकाबंदी तोड़ फरार होने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया तो तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगी।

चित्तौड़-एमपी से मादक पदार्थ लाने की आशंका

पकड़े गए दोनों तस्कर बाड़मेर जिले है। घायल तस्कर बाड़मेर के तिलक नगर निवासी 35 साल का खेताराम वही दूसरे तस्कर का नाम भेराराम हैं। वह भी बाड़मेर जिले का रहने वाला है। एक स्कोर्पियो लेकर तस्कर फरार हो गए। जिसकी तलाश में टीम गठित की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्कोर्पियो में करीब 400 किलो डोडा पोस्त है। जो तस्कर चित्तौड़ या एमपी से लेकर आए। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

Previous Post

*कांग्रेस नेता छोगालाल का 91 साल की उम्र में निधन:* कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Next Post

जीप पलटी, 27 से ज्यादा लोग घायलः 4 की हालत गंभीर, बिनानी के पास हुआ हादशा, आमलिया आ रहे थे

Next Post
जीप पलटी, 27 से ज्यादा लोग घायलः 4 की हालत गंभीर, बिनानी के पास हुआ हादशा, आमलिया आ रहे थे

जीप पलटी, 27 से ज्यादा लोग घायलः 4 की हालत गंभीर, बिनानी के पास हुआ हादशा, आमलिया आ रहे थे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page