• April 11, 2026

रानी पुलिस ने अफीम दूध के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव/पिंटु अग्रवाल

पाली- चैनसिंह महेचा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली ने बताया कि जिला पाली में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन व खरीद व बेचाण की रोकथाम व पाली को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करने हेतु जिला में चलाये जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत एक व्हाट्स एप्प नम्बर जारी किया जाकर धरपकड़ करने हेतु समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया जिस पर पारसराम चौधरी आरपीएस वृताधिकारी बाली के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही अभियान के तहत आज दिनांक 11.04. 2026 को श्री आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी मय जाप्ता द्वारा कस्बा नाडोल में आशापुरा मंदिर के सामने नाकाबंदी कर देसुरी से आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों को चैक करना शुरू किया गया। इसी दौरान देसुरी की तरफ से एक जैन ट्रेवल्स बस रजि. आरजे 22 पीए 6161 को रूकवा कर उसमें बैठे यात्रियों को चैक कर रहे थे कि चैकिंग के दौरान एक जवान उम्र के लडके के पास एक काले रंग का बैंग संदिग्ध प्रतीत होने से थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा उक्त व्यक्ति को नाम पता पुछा तो अपना नाम हुकमाराम पुत्र लालाराम उम्र 46 साल निवासी कपुरिया थाना मतोडा जिला फलौदी होना बताया एवं बैग को चैक किया तो उसमें 250 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ अफिम का दूध होना पाया जाने पर बरामद किया गया। उक्त मुलजिम के खिलाफ जुर्म धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण पंजिबद्ध कर अफिम के दूध की खरीद फरोख्त के संबंध मे अग्रीम अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही टीमः-
1 आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी थाना रानी जिला पाली।
2. शिवनारायण उनि चौकी नाडोल थाना रानी जिला पाली।
3.  मांगीलाल सउनि पुलिस थाना रानी जिला पाली।
4.  चन्द्रवीरसिंह सउनि पुलिस थाना रानी जिला पाली ।
5. प्रकाशचन्द्र मुआ 153 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
6. विजेन्द्र कुमार कानि 1655 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
7. सुन्दलाल कानि नं 1403 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
8. अजीतपाल कानि 1644 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
9. रामकिशोर कानि न. 809 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
10.  अनिलसिंह कानि 1093 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
11. गणेशराम कानि 1618 पुलिस थाना रानी जिला पाली।

गिरफ्तारशुदा मुलजिम का विवरणः-
1 हुकमाराम पुत्र लालाराम उम्र 46 साल निवासी कपुरिया थाना मतोडा जिला फलौदी।

आमजन से अपील आप से अनुरोध हैं कि ऑपरेशन “प्रहार” को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिहवन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गयें व्हाट्सएप्प 9251255006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप्पनम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

About The Author

You cannot copy content of this page