• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी ने 250 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 11, 2026
in Local
0
माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी ने 250 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की

PALI SIROHI ONLINE

अमृत माली

महात्मा फुले के आदर्शों के अनुरूप माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी ने 250 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की
बाली ( अमृत माली )सादड़ी मे महात्मा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष में महात्मा फुले के आदर्शों के अनुरूप माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी ने कन्याबाई भंवरलाल गेहलोत के सौजन्य से 250विद्यार्थियों को स्कूल बैग सहित शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी के सचिव कालूराम गोयल ने बताया कि ज्योति बा फूले सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शुरू हुए इस समारोह में सर्वप्रथम भामाशाह परिवार के कन्याबाई,देवी बाई, मदनलाल गेहलोत, शंकरलाल परिहार व नरेश तंवर, समाजसेवी भामाशाह रतनलाल टाक, डूंगाराम परिहार, भंवरलाल टाक, अमृत लाल गोयल,ओमप्रकाश परिहार,सुखराज सांखला का माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान के संरक्षक विजय सिंह माली व अध्यक्ष किशन लाल देवड़ा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

तत्पश्चात उपस्थित समाज बंधुओं व मातृशक्ति ने ज्योति बा फूले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर ज्योति बा फूले के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया तत्पश्चात विजय सिंह माली ने ज्योति बा फूले के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षित, विकसित, व्यसन मुक्त, कुरीति मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर भामाशाह कन्या बाई धर्मपत्नी स्वर्गीय भंवरलाल गेहलोत व अतिथियों के करकमलों से 250विद्यार्थियों को स्कूल बैग व शिक्षण सामग्री वितरित की तथा नियमित विद्यालय जाने का आह्वान किया।

पन्नालाल गेहलोत, रमेश गेहलोत, शंकरलाल माली, डॉ गिरधारीलाल देवड़ा,राजेश देवड़ा, कांति लाल गेहलोत व जितेन्द्र देवड़ा ने व्यवस्थाएं संभाली।इस अवसर पर जीवराज देवड़ा, बाबूलाल देवड़ा, बंशीलाल,मगनाराम, प्रभुलाल माली सहित समाज के सैकड़ों प्रबुद्धजन, मातृशक्ति, विद्यार्थी व  अभिभावक उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि यह ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती है। माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी अपनी स्थापना से ही समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत हैं।वह प्रतिवर्ष शिक्षण सामग्री वितरण, प्रतिभा सम्मान समारोह व बोर्ड परीक्षा मार्गदर्शन शिविर जैसे आयोजन करता है।

Previous Post

तखतगढ-नेतृत्व विकास से कार्यकर्ता का उत्थान – भारतीय मजदूर संघ

Next Post

रानी पुलिस ने अफीम दूध के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Next Post
रानी पुलिस ने अफीम दूध के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

रानी पुलिस ने अफीम दूध के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page