• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी प्रताप बाजार में 50 लाख की पाइपलाइन बनी वाहन चालकों के लिए परेशानी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव
रानी। प्रताप बाजार क्षेत्र में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बिछाई जा रही नई पेयजल पाइपलाइन का कार्य आम वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।

पाइपलाइन डालने के बाद कई स्थानों पर खोदी गई खाइयों को समतल कर मिट्टी नहीं भरने से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरे भराव के कारण दोपहिया व अन्य छोटे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन गड्ढों व खाइयों में फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित ठेकेदार से पाइपलाइन कार्य पूरा होने के बाद तत्काल सड़क का समतलीकरण एवं मिट्टी भराव कराने की मांग की है, ताकि आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा विकास कार्यों पर बड़ी राशि खर्च की जा रही है, इसलिए कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

Previous Post

पाली- तलवार लेकर ससुराल पहुंचाः गुड़ा केशरसिंह गांव में पत्नी और सास-ससुर को धमकी दी

Next Post

शादी के बाद नहीं लौटी घरवालों से मिलने गई दुल्हन, ससुराल लेने पहुंचा दूल्हा तो की मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page