PALI SIROHI ONLINE
रानी-विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी की सोनू दीदी का संदेश
नगराज वैष्णव
रानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी सोनू दि दि ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि आज विश्व प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, अनियमित वर्षा, भीषण गर्मी, जल संकट और प्राकृतिक आपदाओं जैसी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। यदि समय रहते प्रकृति की रक्षा नहीं की गई तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और अधिक कठिन हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि पेड़ प्रकृति का अनमोल उपहार हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के मानव जीवन को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा वातावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं। वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण कर पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि “पेड़ हैं तो जीवन है।
सोनू दी दी ने बताया कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पृथ्वी के तापमान को संतुलित रखने, जल संरक्षण और जैव विविधता को बनाए रखने में भी सहायक हैं। बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने अपने संदेश में कहा—
“एक वृक्ष सौ पुत्र समान, देता जीवन का वरदान।
आओ मिलकर प्रण ये लें, धरती को फिर स्वर्ग बनाएं।
उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी नागरिकों से हरित, स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
ब्रहमा कुमारीज केन्द्र के पास वृक्षारोपण किया गया , हर वर्ष एक या दो पेड लगाये, प्लास्टिक का उपयोग कम करना , जल बिजली की बचत करना , अपने आस पास स्वच्छता बनाये रखना , दुसरो को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरीत करना ।

