PALI SIROHI ONLINE
रानी-रानी गांव में एक 55 साल की महिला से दिनदहाड़े लूट हो गई। महिला अपने खेत पर काम कर रही थी, तभी एक युवक ने उस पर हमला कर सोने के टॉप्स छीन लिए। यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक, शायरी देवी पत्नी मोहनलाल घांची खेत में काम कर रही थीं। एक युवक ने उनसे बातों में उलझाया और फिर लकड़ी के डंडे से हमला कर उनके कान से सोने के टॉप्स लूटकर भाग गया।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक लुटेरे का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। बाद में ग्रामीणों ने आरोपी को रानी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस परिजनों की शिकायत पर आगे की जांच कर रही है।




