PALI SIROHI ONLINE
रानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता मनीष बंजारा का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
नगराज वैष्णव
रानी, 3 जुलाई। रानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया संयोजक मनीष बंजारा का जन्मदिन वरिष्ठ अधिवक्ताओं, युवा अधिवक्ताओं एवं मित्रों की उपस्थिति में स्नेहपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष ललित जी दवे, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र गौतम जी, दिनेश जी आदिवाल, सुभाष जी राजपुरोहित, विक्रम जी आगरी, चंपालाल जी, लक्ष्मण जी भटनागर, जगदीश चौधरी, राजकुमार जी चौधरी, भवानी सिंह जी, मनीष गौतम, वीरेंद्र सोलंकी, दिलीप जोगसन, दिनेश पारंगी, रघुदत्त गौतम, कमलेश जी सेठिया, गिरिराज सिंह, मनोज रागी, प्रशांत सिंह सहित अनेक अधिवक्तागण एवं मित्रगण गौरव बंजारा, गोविंद कुमार, जगदीश देवासी, मयंक अरोड़ा, संयम सोनी, प्रवीण कुमार, सुरेश बंजारा, मुकेश कुमार एवं भूराराम जी उपस्थित रहे।
सभी ने मनीष बंजारा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर सभी ने आत्मीय वातावरण में शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
अपने उद्बोधन में मनीष बंजारा ने सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं, साथी अधिवक्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन पर मिला स्नेह, सम्मान एवं आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य है। उन्होंने कहा कि आप सभी का विश्वास और स्नेह उन्हें सदैव समाज एवं न्याय व्यवस्था की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति धन्यवाद एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

